13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालभौंकने पर कर दी थी 'शेरू' की हत्या, 4 साल बाद कोर्ट...

भौंकने पर कर दी थी ‘शेरू’ की हत्या, 4 साल बाद कोर्ट ने दोषी को सुनाई सश्रम कारावास की सजा

Published on

भिंड

मध्य प्रदेश के भिंड जिले की स्थानीय अदालत ने एक कुत्ते की हत्या करने के मामले में सजा सुनाई। कोर्ट ने कुत्ते की हत्या के लिए एक व्यक्ति को एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी प्रवीण सिकरवार ने शुक्रवार को बताया कि न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार कुशवाहा ने दोषी अखन सिंह (48) पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सिकरवार ने कहा कि अखन सिंह ने 30 अप्रैल, 2019 को रौपुरा गांव में कुत्ते के भौंकने से परेशान होकर उसे लोहे की सरिया से पीटकर मार दिया था।

कुत्ते की हत्या के लिए अखन सिंह दोषी करार
प्रवीण सिकरवार ने कहा कि अखन सिंह को जानवर की हत्या के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 429 (मवेशी या 50 रुपये से ज्यादा कीमत वाले जानवर की हत्या) के तहत दोषी ठहराया गया था। उन्होंने कहा कि अदालत का यह आदेश मंगलवार का है, जिसका विवरण शुक्रवार को उपलब्ध कराया गया।

‘शेरू’ की मौत का ये है मामला
घटना 30 अप्रैल 2019 की है। सुबह के वक्त अखन सिंह किसी काम से जा रहे थे। उन्होंने अपनी बेटी को आवाज लगाई। अखन सिंह की आवाज सुनकर पड़ोसी बच्चन सिंह के घर के बाहर बंधा कुत्ता शेरू भौंकने लगा। ‘शेरू’ के भौंकने की आवाज सुनकर बच्चन सिंह भी घर के अंदर से निकल आए। दोनों में कुत्ते के भौंकने को लेकर पर कहासुनी हो गई।

विवाद इतना बढ़ गया अखन सिंह ने गुस्से में आकर कुत्ते के सिर पर लोहे की मोटी सी रॉड मार दी। इससे ‘शेरू’ की मौत हो गई। इसके बाद बच्चन सिंह ने अखन सिंह के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आईपीसी धारा 294, 429 के तहत मामला दर्ज किया। फिर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...