6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeखेलसचिन ने मैच के बीच में काटा केक, 'भगवान' की पार्टी में...

सचिन ने मैच के बीच में काटा केक, ‘भगवान’ की पार्टी में शामिल हुए हजारों लोग, आपने देखा जश्न?

Published on

मुंबई

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का 50वां जन्मदिन शनिवार को उनके घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले के दौरान मनाया गया। तेंदुलकर का जन्मदिन 24 अप्रैल को है लेकिन वानखेड़े मैदान में दर्शकों की मौजूदगी में उसे दो दिन पहले मनाया गया।

सचिन ने बताया लाइफ का सबसे धीमा अर्धशतक
तेंदुलकर ने कहा था कि 50 साल तक पहुंचना उनके करियर का ‘सबसे धीमा अर्धशतक’ रहा। उन्होंने पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी के दौरान दूसरे रणनीतिक ब्रेक में मुंबई इंडियंस के डगआउट के पास केक काटा। इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई इंडियंस ने किया था।

50वें जन्मदिन गूंज उठा सचिन का नाम
तेंदुलकर ने 2008-2013 तक आईपीएल में इसी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वह खेल को अलविदा कहने के बाद भी मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे। इस मौके पर वानखेड़े स्टेडियम में 30,000 से अधिक प्रशंसकों को तेंदुलकर का ‘फेस मास्क (मुखौटा)’ दिया गया।

हजारों दर्शकों के बीच सचिन ने मनाया जन्मदिन
इस दिग्गज बल्लेबाज ने भारत और मुंबई इंडियंस के लिए 10 नंबर की जर्सी पहनी थी और पंजाब किंग्स की पारी के 10वें ओवर के बाद स्टेडियम ‘सचिन…सचिन’ नारे से गूंजने लगा।

सचिन के जन्मदिन पर मुंबई इंडियंस ने किया खास इंतजाम
फ्रैंचाइजी ने पहले एक विज्ञप्ति में कहा था, ‘सचिन ने क्रिकेट में 10 नंबर की जर्सी को प्रतिष्ठित बना दिया और भारत के लिए खेले गए उनके आखिरी मैच के भी 10 साल पूरे होने वाले है। वह मुकाबला भी वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।’ मुंबई इंडियंस ने इस मौके पर कहा कि, ‘हम शनिवार को भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट और एकदिवसीय खेलने के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के शानदार करियर का जश्न मनाएंगे।’

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...