11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यपार्टी में महिला पर गोली चलाना...अधिकारियों की पिटाई करना, मुजफ्फरपुर के इस...

पार्टी में महिला पर गोली चलाना…अधिकारियों की पिटाई करना, मुजफ्फरपुर के इस रसूखदार बीजेपी MLA को जानिए

Published on

मुजफ्फरपुर

साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। एक बार फिर विधायक राजू सिंह पारू के अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी की पिटाई मामले को लेकर चर्चा में है। व्यवसायी से उद्योगपति और फिर राजनीति में कदम रखने वाले राजू सिंह हमेशा विवादों में रहे हैं। एक बार इनकी पिस्तौल से निकली गोली से न्यू ईयर पार्टी के दौरान दिल्ली के फार्म हाउस पर अर्चना गुप्ता नाम की महिला की मौत हो गई थी। महिला के पति ने आरोप लगाया था कि राजू ने अपने फार्म हाउस पर आयोजित पार्टी में नशे में धुत्त होकर पिस्टल से फायरिंग की और इसी दौरान ये घटना हुई।

दवा कारोबारी हैं विधायक
आपको बता दें कि राजू सिंह मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड के बड़ा दाउद गांव के रहने वाले हैं। इनकी गिनती बिहार के रसूखदार सियासतदानों के साथ ही उद्योग और व्यवसाय जगत से जुड़े बड़े लोगों में की जाती है। इनके पिता उदय प्रताप सिंह पारू प्रखंड के आनंदपुर खरौनी पंचायत से कई बार मुखिया रहे हैं। परिवार में दवाओं का कारोबार चलता है। दवा कारोबार नोएडा, अहमदाबाद समेत कई बड़े शहरों में है। इसके अलावा रूस और अमेरिका में भी इनकी दवाओं का कारोबार होता है। बताया जाता है कि सोवियत संघ के विघटन और आर्थिक मंदी के समय राजू सिंह के परिवार ने दवा के कारोबार को सोवियत संघ लेकर गए और फिर करोड़ों का दवाओं का साम्राज्य विकसित किया।

फिलहाल बीजेपी से हैं विधायक
राजू सिंह फिलहाल बीजेपी से विधायक हैं। वो राजनीति में लोजपा के बाद जदयू में आए फिर उन्होंने वीआईपी के टिकट पर जीत हासिल की। वीआईपी छोड़ कर फिलहाल बीजेपी के साथ हैं। राजू सिंह ने 2005 में राजनीति में एंट्री ली थी और वे पहली बार लोजपा की टिकट पर साहेबगंज से विधायक चुने गए थे। उसके बाद फिर 2005 में ही हुए अक्टूबर माह के चुनाव में पार्टी बदलकर जदयू के टिकट पर साहेबगंज से विधायक चुने गए। फिर साल 2010 में यहीं से दोबारा विधायक बने। 2015 में राजू सिंह ने बीजेपी का दामन थामा। लेकिन राजद उम्मीदवार रामविचार राय से उन्हें बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा।

वीआईपी पार्टी से बने थे विधायक
2020 के चुनाव में साहेबगंज की सीट वीआईपी को मिल जाने के कारण राजू सिंह ने वीआईपी ज्वाइन कर साहेबगंज से एक बार फिर जीत हासिल की। 2022 में भाजपा और वीआईपी के रिश्ते खराब होने के बाद राजू सिंह वीआईपी के तमाम विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए ।इस तरह पांच बार वे विधायक चुने गए। विधायक निर्वाचित होने के कुछ ही दिनों बाद देवरिया थाने के पुरानी बाजार में रामेश्वर पासवान के साथ अभद्र व्यवहार करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। पूर्व कृषि मंत्री रामविचार राय ने देवरिया बाजार को बंद कराकर विरोध जताया था।

अपनी रसूखदारी के लिए मशहूर
विधायक राजू सिंह के खिलाफ चुनाव के समय 5 अपराधिक मामले दर्ज थे। धमकी देने, मारपीट करने जान से मारने का प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़ी कई संगीन धाराओं में उनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। हाल ही के दिनों में अमर भगत हत्याकांड में भी उनका नाम उछाला गया था, लेकिन पुलिस को उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला। एक बार फिर विधायक राजू सिंह अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी की पिटाई मामले को लेकर चर्चा में है। मुजफ्फरपुर के ये विधायक अपनी रसूखदारी और दबंगई के लिए मशहूर हैं।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...