भोपाल
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती कृष्णा गौर की सहमति से बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार ने भेल कॉलेज के पूर्व छात्र नेता तेज सिंह ठाकुर को जनभागीदारी समिति का सदस्य नियुक्त किया है। तेज सिंह ठाकुर को सदस्य पद पर नियुक्त करने पर पूर्व छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व छात्रों ने भाजपा की विधायक श्रीमती गौर एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार का आभार व्यक्त किया।
