11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यहरियाणा: अतीक-अशरफ मर्डर पर डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने उठाए सवाल, बोले-...

हरियाणा: अतीक-अशरफ मर्डर पर डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने उठाए सवाल, बोले- जांच होनी चाहिए

Published on

नई दिल्ली,

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या को लेकर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि यह कानून एवं व्यवस्था के उल्लंघन का गंभीर मामला है.उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत गंभीर है क्योंकि पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों की हत्या की गई. इस मामले की जांच होनी चाहिए. बता दें कि हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन की सरकार है.

अतीक-अशरफ की हो चुकी है हत्या
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की 15 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हमलावरों ने ये हमला उस समय किया था, जब पुलिस दोनों को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लेकर आई थी.उसी समय पत्रकार बनकर आए हमलावरों ने अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी. हमलावरों के नाम अरुण मौर्य, सनी पुराने और लवलेश तिवारी हैं. तीनों फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं. तीनों ने पुलिस की मौजूदगी में मीडिया के सामने अतीक और अशरफ को गोली मारी थी.

दो बेटे जेल में, पत्नी चल रही फरार
अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 4 क्रिमिनल केस दर्ज हैं, वो उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है. हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन फरार है. पुलिस ने उस पर इनाम रखा है.अतीक के बड़े बेटे मोहम्मद उमर पर 2 केस दर्ज हैं. CBI ने 2 लाख का इनाम रखा जिसके बाद उसने सरेंडर किया. वह लखनऊ जेल में बंद है.

अतीक के 5 बेटों में दूसरे नंबर का बेटा है मोहम्मद अली. उस पर 6 केस दर्ज हैं. मोहम्मद अली पर हत्या के प्रयास और 5 करोड़ की रंगदारी का आरोप है. उसके फरार होने के बाद पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था. जिसके बाद उसने 31 जुलाई 2022 को कोर्ट में सरेंडर कर दिया, फिलहाल अली नैनी सेंट्रल जेल में बंद है.

अतीक के चौथे और पांचवें नंबर के बेटे नाबालिग हैं. उन्हें बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया. दोनों अतीक के जनाजे में शामिल हुए थे.अतीक की बहन आयशा नूरी भी जुर्म की दुनिया में शामिल है. आयशा और उनकी बेटी उनाजिला पर शूटरों को पनाह देने का आरोप है. आयशा से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया था. आयशा अब कोर्ट की शरण में पहुंची है.

 

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...