9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यअतीक की हत्या में फर्जी आधार का कनेक्शन, आरोपियों ने रची ये...

अतीक की हत्या में फर्जी आधार का कनेक्शन, आरोपियों ने रची ये साजिश

Published on

लखनऊ,

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हाल ही में तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने मौके से ही तीनों बदमाशों को धर दबोचा था. प्रयागराज पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस की पूछताछ में अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब इस मामले में चित्रकूट कनेक्शन भी सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे. इन तीनों ने प्रयागराज के होटल में फर्जी नाम-पते पर आधार कार्ड बनवाए थे. इस आधार कार्ड का ही उपयोग कर प्रयागराज के होटल में कमरा बुक कराया गया था.

पुलिस के मुताबिक अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपियों ने प्रयागराज के होटल में कमरा बुक करते समय फर्जी आधार कार्ड दिया था. आरोपियों ने होटल में जो आधार कार्ड दिया था, वह जांच में फर्जी पाया गया. सूत्रों के मुताबिक ये आधार कार्ड फर्जी पते पर बनवाया गया था. सूत्र बताते हैं कि आधार कार्ड में गलत पता दिया गया था.

आज खत्म हो रही है रिमांड
गौरतलब है कि अतीक और अशरफ की हत्या के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड पर लिया था. इन आरोपियों की पुलिस रिमांड आज शाम 5 बजे समाप्त हो रही है. आज रविवार है, ऐसे में अतीक और अशरफ की हत्या के तीनों आरोपियों को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.

 

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...