11.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeभोपालओंकारेश्वर मंदिर में पुजारियों ने श्रद्धालु पर बरपाया कहर, पैसे लेकर बैक...

ओंकारेश्वर मंदिर में पुजारियों ने श्रद्धालु पर बरपाया कहर, पैसे लेकर बैक डोर एंट्री देने पर छिड़ा था विवाद

Published on

खंडवा,

देश के प्रमुख बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर से एक अप्रिय घटना का वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में मंदिर के पुजारी और कर्मचारी किसी दर्शनार्थी की मंदिर परिसर में ही जमकर पिटाई कर रहे हैं. यह घटनाक्रम पुलिस की मौजूदगी में हुआ. इससे दर्शनार्थियों में भारी गुस्सा है. आरोप है कि मंदिर के पुजारी भगवान के भक्तों को पैसा लेकर जल्द दर्शन करा रहे हैं और आम भक्त घंटों इंतजार कर रहे हैं. इधर पुजारियों का कहना है कि एक व्यक्ति ने मंदिर के कर्मचारी से अभद्रता की थी, जिसके चलते यह स्थिति निर्मित हुई.

दरअसल, खंडवा जिले के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है. कोई पर्व या त्यौहार न होने के बावजूद करीब एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु यहां रोजाना आ रहे हैं. ओंकारेश्वर के पंडित खुद हैरान हैं कि अचानक से दर्शनार्थियों की संख्या इतनी कैसे बढ़ गई?

दूसरी तरफ ओंकारेश्वर का झूला पुल करीब दो माह से बंद है जिसके चलते पुराने पुल पर ही खासी भीड़ हो रही है. मंदिर में भी दर्शनार्थी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. जल्दी दर्शन की होड़ में यहां अक्सर विवाद की स्थिति बन रही है. शनिवार को भी यही स्थिति बनी, जब एक श्रद्धालु ने मंदिर के पंडितों पर आरोप लगाया कि वे भेदभाव कर रहे हैं.

लोग घंटों से लाइन में लगे हैं और वे पैसा लेकर बैक डोर एंट्री दे रहे हैं. यह विवाद इतना बढ़ा कि स्थिति मारपीट तक पहुंच गई. पुलिस की मौजूदगी में भक्तों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप से ही विवाद थमा. मामले की पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है. इधर, मंदिर के पुजारियों का कहना है कि यह विवाद दर्शनार्थियों ने ही शुरू किया जब उन्होंने एक कर्मचारी की कॉलर पकड़ ली. इसकी प्रतिक्रिया इस घटना के रूप में सामने आई है.

कलेक्टर अनूप कुमार सिंह का कहना है कि उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद ओंकारेश्वर में भी श्रद्धालुओं की संख्या बहुत बढ़ गई है. हमने गर्भ गृह को बड़ा करने का प्रस्ताव भी बनाया है. इस बीच वीआईपी दर्शन की व्यवस्था बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. हम प्रयास कर रहे हैं कि यहां सभी को दर्शन सुगमता से हो सकें.

 

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

इंडेन गैस का सर्वर 8 घंटे डाउन रहने से एलपीजी सप्लाई ठप, खाली सिलेंडर सड़क पर रखकर उपभोक्ताओं ने किया चक्काजाम

भोपाल। राजधानी में गुरुवार को इंडेन गैस कंपनी का सर्वर करीब 8 घंटे तक...