9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यकर्नाटक चुनाव: जब उम्मीदवारों की लिस्ट पर बोले बीएस येदियुरप्पा- ऐसे तो...

कर्नाटक चुनाव: जब उम्मीदवारों की लिस्ट पर बोले बीएस येदियुरप्पा- ऐसे तो हार पक्की है

Published on

बेंगलुरु

भाजपा को उस वक्त बड़ी शर्मिंदगी उठानी पड़ी, जब पार्टी चुनाव समिति की अपनी पहली बैठक के बाद कर्नाटक के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने में असमर्थ रही। अंतिम लिस्ट की घोषणा में तीन दिन अतिरिक्त लग गए। आखिरी लिस्ट से पार्टी के भीतर कई पक्ष खुश नजर नहीं आया।

येदियुरप्पा को आया गुस्सा
पोल पैनल की बैठक की शुरुआत में पार्टी के वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा गुस्से में नजर आए। उन्होंने घोषणा कर दी कि बैठक उनकी कोई जरूरत नहीं है। दरअसल, येदियुरप्पा पार्टी की प्रथा का पालन न होने से नाराज थे। पहले एक निर्वाचन क्षेत्र से तीन दावेदारों के नाम पेश होते थे, उनमें से किसी एक का चयन किया जाता था। लेकिन इस बार कई मामलों में प्रति सीट केवल एक ही नाम था।

बीएल संतोष की करतूत
यह भारतीय जनता पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष की करतूत थी, उन्हें उम्मीद थी कि वह नाम तय करेंगे। येदियुरप्पा ने सुझाव दिया कि उम्मीदवारों के चयन के लिए संतोष द्वारा पेश किया गया सर्वे संदिग्ध है। संगठन सचिव ने अपने गैर-राजनीतिक चापलूसों का विशेष ध्यान रखा है। (जगदीश शेट्टार संतोष के पीड़ितों में से एक हैं।)

येदियुरप्पा की चेतावनी
येदियुरप्पा ने चेतावनी दी कि वर्तमान में राज्य में भाजपा मजबूत स्थिति में नहीं है और यदि उम्मीदवारों की मूल सूची में कोई बदलाव नहीं होता है, तो पार्टी को एक तरह से सफाया का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व सीएम ने कहा कि वह इस तरह की चुनावी हार से जुड़ना पसंद नहीं करेंगे। उस दिन बाद में, उन्हें दिल्ली के एक लोकप्रिय दक्षिण भारतीय रेस्तरां में अकेले खाना खाते देखा गया।

‘कर्नाटक गुजरात नहीं है’
ऐसा लगता है कि उनके तर्कों ने पीएम नरेंद्र मोदी पर असर किया। उन्होंने ने ही उम्मीदवारों की अंतिम सूची बनाई। इसके बाद अगले तीन दिनों तक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कर्नाटक के नेताओं के साथ गहन चर्चा हुई। गौरतलब है कि संतोष और येदियुरप्पा को कभी भी एक साथ कमरे में नहीं बुलाया गया था।

आरएसएस के एक नेता ने बीजेपी आलाकमान को संतोष का अपमान करने के लिए फटकार लगाई, जो पार्टी में आरएसएस के प्रतिनिधि हैं। हालांकि, समाज को समझने वाले मोदी जानते हैं कि अगर उन्हें 2024 (लोकसभा चुनाव) में राज्य के भीतर अच्छा प्रदर्शन करना है, तो उन्हें कास्ट-बेस्ड राजनेताओं के मदद की ज़रूरत पड़ेगी। पूरी तरह से आइडियोलॉजी के आधार पर लाए गए या निजी पसंद-नापसंद के आधार पर चुने गए नेताओं से काम नहीं चलेगा। संतोष की कार्यशैली भी निरंकुश मानी जाती है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कर्नाटक गुजरात नहीं है।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this