भोपाल
हेम्टू इंटक यूनियन द्वारा भेल भोपाल के प्रवेश द्वार में बुलेटिन बांटा । इंटक यूनियन ने बुलेटिन के माध्यम से कहा है की भेल की तथाकथित प्रतिनिधि यूनियनों की चर्चा अब भेल भोपाल में कोई कर्मचारी नहीं करना चाहता है। पूरे कारखाने में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। भेल प्रबंधन ने कर्मचारियों के अथक परिश्रम से उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त किया इसके लिए बधाई का पात्र है लेकिन कर्मचारियों के मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। हेम्टू इंटक यूनियन ने कहा की सभी कर्मचारियों को पूर्व की भांति पुन: एकजुट होकर समस्याओं के निराकरण के लिए लडऩा होगा। इंटक यूनियन ने मांग की है कि रिवॉर्ड स्कीम का भुगतान अतिशीघ्र किया जाये।बैठक की तिथि की घोषणा कर कम से कम 25 हजार रूपये बोनस का भुगतान दिया जाये।
