9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'पाकिस्तान से पूछा जाएगा तो वो भी बता देगा शिवसेना किसकी है...',...

‘पाकिस्तान से पूछा जाएगा तो वो भी बता देगा शिवसेना किसकी है…’, CM शिंदे पर बरसे उद्धव ठाकरे

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में शिवसेना पर भले ही एकनाथ शिंदे का अधिकार हो गया है, लेकिन उद्धव ठाकरे इसको लेकर लगातार हमलावर हैं. उन्होंने एक बार फिर उद्धव ठाकर और बीजेपी पर निशाना साधा है. जलगांव में एक कार्यक्रम में शामिल हुए उद्धव ठाकरे ने सभा को संबोधित किया. इसमें उन्होंने कहा कि जलगांव में जो माहौल है, उससे यह पता चल गया शिवसेना असली किसकी है.

एकनाथ शिंदे ने कहा कि अगर पाकिस्तान से भी पूछा जाएगा, वो भी बता देगा शिवसेना किसकी है. लेकिन हमारे इधर कई लोगों को मोतियाबिंद हो गया है. चुनाव आयोग को भी मोतियाबिंद हो गया है. शिवसेना किसकी है, यह चुनाव आयोग को समझ नहीं आता है. कुछ लोगों को लगा वही शिवसेना है.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा कि 40 गद्दार (शिंदे गुट के विधायक) गए, उससे कुछ फर्क नहीं पड़ता है. जिन्हें चुनकर दिया, वो गद्दार हो गए. लेकिन उन्हें चुनने वाले मेरे साथ हैं. इन्हें जिस तरह घोड़े पर चढ़ाया, उसी तरह उतारने का समय आ गया है. सच बोलो तो पुलिस पीछे लगा दी जाती है. मैं पुलिस से कहना चाहूंगा तुम भी किसान के बेटे हो.

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार मतलब संकट. इनकी सरकार बनते ही बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो गई. बाल ठाकरे का नाम इस्तेमाल करने पर उद्धव ने शिंदे पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वो बाप बदलते हैं और चुराते हैं. भाजपा मेरे लिए चुनौती नहीं है. भाजपा से होने वाला नुकसान हमारे लिए चुनौती है.

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को लेकर कही ये बात
ठाकरे ने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं. पुलवामा हमले को लेकर सत्यपाल मलिक ने सही कहा तो उनके पीछे सीबीआई लगा दी. राजनीतिक फायदे के लिए सैनिकों का इस्तेमाल किया गया. राहुल गंधी ने अडानी पर प्रश्न पूछा, उसका जवाब कौन देगा? प्रधानमंत्री का दोस्त दूसरे नंबर का अमीर कैसा हुआ? विपक्ष का नेता सवाल पूछता है तो जेल में डाल दिया जाता है. कितने लोगों को जेल में डालोगे. एक बार जेल भरो आंदोलन ही करते हैं.

‘भाजपा वाले बताए उनका हिंदुत्व कैसा है?’
उन्होंने कहा कि महंगाई अभी भी कम नहीं हुई है. हमने हिंदुत्व कभी नही छोड़ा, न ही छोड़ेंगे. भाजपा वाले बताए उनका हिंदुत्व कैसा है. हिंदुत्व क्या है, बीजेपी को मालूम ही नहीं है. राज्य में महिलाओं पर केस किया जा रहा है. वैशाली शिंदे को मारा पीटा गया है, यही तुम्हारा हिंदुत्व है क्या? चुनाव कभी भी हो सकते हैं. भाजपा वाले जाहिर करे, शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे क्या. तुम चुराया हुआ धनुष्या-बाण लेकर आओ, मैं अपना नाम और मशाल लेकर आऊंगा. देखते है महाराष्ट्र किसे वोट करता है. अभी चुनाव करा लीजिए, हमारी तैयारी पूरी है.

15-20 दिन में गिर जाएगी शिंदे-फडणवीस सरकार: संजय राउत
बता दें कि इससे पहले उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने दावा किया था कि अगले 15-20 दिनों में शिंदे-फडणवीस सरकार गिर जाएगी. राउत ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में शिंदे-फडणवीस सरकार का डेथ वारंट जारी हो चुका है, सिर्फ तारीख का ऐलान होना बाकी है. मैंने पहले ही कहा था कि शिंदे सरकार फरवरी में गिर जाएगी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले में देरी के कारण इस सरकार की लाइफलाइन बढ़ गई. उन्होंने दावा किया कि यह सरकार अगले 15-20 दिनों में गिर जाएगी.

 

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...