13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालकमलनाथ की फिसली जुबान, बोले- आखिरी सांस गिन रहे शिवराज... बाद में...

कमलनाथ की फिसली जुबान, बोले- आखिरी सांस गिन रहे शिवराज… बाद में लिया ‘यू टर्न

Published on

छिंदवाड़ा

पूर्व सीएम कमलनाथ अपने गढ़ छिंदवाड़ा के दौरे पर है, ऐसे में खासतौर पर आदिवासी एससी वोट बैंक को साधने के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रमों में पहुंच रहे है। इसी बीच रविवार को वंदना लॉन छिंदवाड़ा में आयोजित बाबा साहब अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर उन्होंने जमकर आरोप लगाए, इसी बीच उनकी जुबान फिसल गई बाद में उन्होंने तुरंत ही अपने बयान में सुधार कर लिया।

आखिरी सांस गिन रहे है शिवराज- कमलनाथ
दरअसल, पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा के वंदना लॉन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि शिवराज सिंह जी आपके पास सिर्फ 6 महीने बचे है, शिवराज अपनी आखरी सांसे गिन रहे है, इसके तुरंत बाद कमलनाथ ने कहा कि अपनी राजनीति की अंतिम सांस गिन रहे है। कमलनाथ यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में सांसद, विधायक, मेयर और जिपं अध्यक्ष सभी कांग्रेस के है, ऐसे में छिंदवाड़ा का नाम सुनकर इनके हाथ पैर फूलने लगते हैं, छिंदवाड़ा का बजट इसलिए कम कर दिया गया है। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने 25000 से ज्यादा घोषणा कर चुकी है वे जहां भी जा रहे हैं नारियल जेब में लेकर घूम रहे हैं।

एमपी बेरोजगारी, भ्रष्टाचारी में नंबर वन है- कमलनाथ
पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि आपने अतिथि शिक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं और कमजोर वर्ग के लिए क्या किया, कितनी भर्ती की, सवाल 3 लाख करोड़ रूपए का जो कर्जा लिया गया है उसका है। उन्होंने कहा कि बड़े बड़े ठेके देकर यह 25 प्रतिशत एडवांस लेकर कमीशन निकाल लेते है।

पंचायत से लेकर मंत्रालय तक सब कुछ फिक्स है। एमपी बेरोजगारी, भ्रष्टाचारी में नंबर वन है, ऐसे में यहां कोई निवेश क्यों आएगा। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले शिवराज सिंह कहती थी कि किसी भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ है बाद में उन्होंने विधानसभा में कुछ स्वीकार किया है कि किसानों का कर्ज माफ किया गया है।

आदिवासी इलाकों में भी पहुंचे कमलनाथ
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ अपने गढ़ छिंदवाड़ा में सांसद नकुल नाथ के साथ लगातार दौरे कर रहे हैं, एक दिन पहले कि वह छिंदवाड़ा आए हैं जहां उन्होंने आदिवासी विकास खंड बटकाखापा पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। वहीं सांसद नकुल नाथ भी लगातार जिले में एक्टिव हो गए हैं।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...