9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले दिल्ली में रोबोट PM चाहते हैं',...

‘सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले दिल्ली में रोबोट PM चाहते हैं’, जानिए किसने किया ये तीखा हमला

Published on

पटना

देश में 2024 लोकसभा चुनाव के बाद खिचड़ी सरकार बनेगी? क्या तमाम विपक्षी दल एक साथ मिलकर नरेंद्र मोदी को हराने का माद्दा रखते हैं? विपक्षी एकता की बात तो हो रही है लेकिन चेहरा कौन होगा इस पर कोई विमर्श नहीं हो रहा। क्या तमाम विपक्षी दलों का पहला टारगेट दिल्ली की सत्ता से नरेंद्र मोदी की सरकार को हटाना है? दरअसल बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का यह कहना है कि विपक्षी एकता के नाम पर यूपीए सरकार की तरह विपक्ष के तमाम दल एक रोबोट को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। जिसका रिमोट तमाम विपक्षी दलों के पास रहे और वह रोबोट को अपने मर्जी के अनुसार चला सकें।

विपक्षी दल कमजोर प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं- सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने वीर कुँवर सिंह के विजयोत्सव और राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर कहा कि इन दोनों महापुरुषों ने अपने-अपने समय में स्वाधीन, शक्तिशाली और विजयी भारत के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने कहा कि कुंवर सिंह ने तलवार से और दिनकर ने कलम से देश के शौर्य का आह्वान किया था। जबकि आज कुछ लोग केवल निजी महत्वांकाक्षा के चलते देश के शक्तिशाली नेतृत्व की जगह कमजोर प्रधानमंत्री बैठाना चाहते हैं। सुशील मोदी ने कहा कि जब देश को नरसिंह राव, देवगौड़ा, आइ के गुजराल और मनमोहन सिंह जैसे कमजोर प्रधानमंत्री मिलते रहे। तब जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद बढ़ा और मुम्बई में 26/11 के आतंकी हमले के बाद भी आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया गया।

देश में जब बीजेपी की सरकार बनी तभी खुली तरक्की की राह
राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भारत को दयनीय छवि से मुक्ति तब मिली, जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने अमेरिकी प्रतिबंध की परवाह किये बिना पांच परमाणु परीक्षण कर दुनिया को अपनी शक्ति का आभास कराया था।उन्होंने कहा कि परमाणु परीक्षण और कारगिल विजय जैसी उपब्धियों को गंवा कर मनमोहन सरकार ने देश को सीरियल धमाके और सीरियल घोटाले के दौर में पहुंचा दिया था। आज कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री उसी डरावने दौर की वापसी के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के समय जब उरी में हमला कर हमारे 19 जवानों का बलिदान लिया गया। तब 10 दिन के भीतर शत्रु की सीमा में घुस कर एयर स्ट्राइक की गई और 38 आतंकियों को मार गिराया गया।

पाकिस्तान में घुसकर 300 आतंकियों को मिट्टी में मिलाया
सुशील मोदी ने कहा कि पुलवामा में धोखे से विस्फोट कर जब आतंकियों ने 40 जवानों को मारने का दुस्साहस किया। तब मात्र 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में सर्जिकल कर दर्जनों आतंकी कैम्प ध्वस्त कर जैश-ए-मुहम्मद के लगभग 300 आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक के समय जो लोग सेना के पराक्रम का प्रमाण मांगते घूम रहे थे। वही आज विपक्षी एकता के बहाने दिल्ली में रोबोट प्रधानमंत्री बनवाना चाहते हैं। सुशील मोदी ने कहा कि दुर्भाग्यवश यदि फिर कोई कमजोर प्रधानमंत्री बना तो भारत चीन और पाकिस्तान की चुनौतियों का सामना नहीं कर पाएगा। देश को मजबूत नेतृत्व देना ही महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...