9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यप्रयागराज के होटल में लटका मिला डिप्टी CMO का शव, हत्या या...

प्रयागराज के होटल में लटका मिला डिप्टी CMO का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक सरकारी अधिकारी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) कार्यालय में तैनात डिप्टी सीएमओ सुनील सिंह ने होटल के कमरे में सुसाइड कर लिया। घटना का कारण पारीवारिक कलह बताया जा रहा है। सुनील सिंह प्रयागराज के विट्‌ठल होटल में ठहरे हुए थे। वहीं उन्होंने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुनील सिंह मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले थे। उनकी उम्र करीब 46 साल थी। डिप्टी सीएमओ की आत्महत्या ने इलाके में सनसनी मचा दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उनके शव को होटल के कमरे में पंखे से लटका पाया गया।

बताया जा रहा है कि प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके का ये मामला है. यहां होटल विट्ठल के कमरा नंबर-106 में उनका शव मिला है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या. मृतक डॉक्टर सुनील कुमार सिंह संचारी रोग के नोडल अधिकारी नियुक्त थे. सुनील कुमार का शव मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

डिप्टी सीएमओ सुनील सिंह इस समय संचारी रोग अभियान के नोडल अधिकारी का कार्यभार संभाल रहे थे। उनकी आत्महत्या की खबर ने सीएमओ कार्यालय के तमाम अधिकारियों को हैरान कर दिया है। उनके आत्महत्या के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सुनील सिंह पिछले दिनों में घरेलू कलह के कारण परेशान चल रहे थे। ऐसे में उनकी आत्महत्या ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच के बाद ही इस विषय में अधिक जानकारी आने की बात कही जा रही है।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this