7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल में पीएम नेतन्‍याहू के खिलाफ सड़क पर क्‍यों उतरी लाखों की...

इजरायल में पीएम नेतन्‍याहू के खिलाफ सड़क पर क्‍यों उतरी लाखों की भीड़? जोरदार प्रदर्शन

Published on

26 अप्रैल को इजरायल अपना स्‍वतंत्रता दिवस मनाता है। इस बार देश अपनी आजादी का 75वां जश्‍न मनाने की तैयारी कर रहा है लेकिन उससे पहले ही देश में बड़े पैमाने पर हो रहे प्रदर्शनों ने इसे कठघरे में ला दिया है। 22 अप्रैल से ही इजरायली जनता फिर से सड़कों पर है और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। नेतन्‍याहू की सरकार की तरफ से देश की न्‍यायिक व्‍यवस्‍था में सुधार के नाम पर जो प्‍लान लाया गया है, वह जनता को पसंद नहीं आ रहा है। इस प्‍लान के विरोध में बड़े पैमाने पर लोग सड़कों पर हैं।

​इतिहास का सबसे बड़ा संकट​
इस साल की शुरुआत से ही देश में बड़े पैमाने पर विरोध जारी है। सन् 1948 में इजरायल की स्‍थापना हुई थी। ऐसे में स्‍वतंत्रता दिवस से ठीक पहले राष्‍ट्रीय एकता का प्रदर्शन करने के मकसद से जनता विरोध प्रदर्शन कर रही है। विशेषज्ञों की मानें तो यह इजरायल के इतिहास के सबसे गंभीर संकटों में से एक है।

​लोकतंत्र के खिलाफ चाल​
देश की सुप्रीम कोर्ट को कमजोर करने की नेतन्याहू सरकार की योजनाओं ने जनता को नाराज कर दिया है। जनता सरकार के प्‍लान को अपने देश की जांच और संतुलन की व्यवस्था पर हमले के रूप में देखते हैं और इसके लोकतंत्र के लिए खतरा करार दे रही है। यहूदी महिलाओं के लिए बनी राष्‍ट्रीय काउंसिल की अध्‍यक्षा शीला काट्ज के मुताबिक यह योजना न्यायिक सुधार के बारे में नहीं बल्कि लोकतंत्र के बारे में है।

नेतन्‍याहू, क्राइम मिनिस्‍टर
जनता का कहना है सुप्रीम कोर्ट सभी लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए है और ऐसे में उसे राजनीति से दूर रखना चाहिए। जनता इजरायल की आजादी के 75 साल लिखे हुए प्‍लेकार्ड और नेतन्याहू की फोटो पर ‘क्राइम मिनिस्‍टर’ लिखे हुए बैनर लेकर प्रदर्शन कर रही है।

​ट्रेड यूनियन ने की अपील
विरोध प्रदर्शनों ने पूरे इजरायली समाज में लोगों को प्रेरित किया है। सेना की एलीट रिजर्व यूनिट्स के हजारों अधिकारियों ने कहा है कि वे ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करने से मना कर देंगे। हाई-टेक बिजनेस लीडर्स और सुरक्षा प्रतिष्ठान प्रस्ताव के खिलाफ आ गए हैं। ट्रेड यूनियनों ने आम हड़ताल की अपील की है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...