7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'भाजपा के सत्ता में आने पर छत्तीसगढ़ में चलेगा बुलडोजर', कांग्रेस बोली-...

‘भाजपा के सत्ता में आने पर छत्तीसगढ़ में चलेगा बुलडोजर’, कांग्रेस बोली- यहां संविधान का राज

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के बुलडोजर कल्चर की चर्चा अब छत्तीसगढ़ में भी होने लगी है। छत्तीसगढ़ में विपक्षी भाजपा ने रविवार को कहा कि राज्य में कांग्रेस के शासन में अपराधी निडर हो गए हैं। इस साल विधानसभा चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने पर ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी के बुलडोजर एक्शन के दावे की कड़ी निंदा की है। साथ ही इसको हिंसक विचार बताया है।

छत्तीसगढ़ में यूपी जैसा बुलडोजर चलेगा: अरुण साव
राज्य विधानसभा को देखते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव लगातार अलग-अलग जिलों में दौरा कर रहे हैं। हाल ही में अरुण साव का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में उनसे एक युवक पूछता दिख रहा है कि छत्तीसगढ़ में भी यूपी जैसा बुलडोजर चलेगा। जवाब में साव कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में अगर बुलडोजर चलाना है तो सरकार बदलनी होगी। जब बीजेपी सरकार सत्ता में आएगी तो अन्याय के खिलाफ बुलडोजर चलेगा। अरुण साव लोगों के बीच पहुंचकर यह भी प्रचारित कर रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध बढ़े हैं और अगर इनसे कोई मुक्ति दिला सकता है तो वो भारतीय जनता पार्टी ही है।

खुशहाली के लिए बुलडोजर चलाना पड़ेगा: भाजपा विधायक
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बुलडोजर चलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में विकास और खुशहाली चाहिए तो हमको भी बुलडोजर चलाना पड़ेगा। तुष्टीकरण की राजनीति बंद करनी पड़ेगी। वो कहते हैं कि छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य बन गया है, जहां अपराधिक और असामाजिक तत्व गली गली घूम रहे हैं। ऐसे माफियाओं पर भाजपा की सरकार आने पर निश्चित रूप से हम बुलडोजर चलवाएंगे।

बुलडोजर कल्चर का मतलब है न्याय की अन्याय पर जीत: गणेश शंकर मिश्रा
पूर्व प्रमुख सचिव और वर्तमान भाजपा नेता गणेश शंकर मिश्रा ने भी बुलडोजर कार्रवाई का समर्थन किया है। मिश्रा ने कहा है कि बुलडोजर कल्चर का मतलब है अन्याय पर न्याय की जीत, अधर्म पर धर्म की जीत। वह लोग जो लोगों का शोषण करते हैं उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर की कार्रवाई की। ऐसे ही कार्रवाई छत्तीसगढ़ में भी होनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ में बुलडोजर नहीं,संविधान का राज: कांग्रेस प्रवक्ता
वहीं भाजपा के नेताओं के बयान पर कांग्रेस पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के इस वादे को हिंसक करार दिया है। इसके जवाब में कांग्रेस ने हल अभियान शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 2023 के चुनाव में भी हल चलेगा। हल विकास और समृद्धि का प्रतीक है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों के लिए काम किया, इससे फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में किसानों का हल चलेगा। हिंसा करने वाली बीजेपी को ये समझ में आ जाना चाहिए कि यहां बुलडोजर का नहीं, संविधान का राज है।

छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई माफिया नहीं, जिसके खिलाफ बुलडोजर चले: सुशील आनंद शुक्ला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पास मुद्दे नहीं हैं। वो दूसरे राज्यों के मुद्दों को लाती है। छत्तीसगढ़ में तो कोई ऐसा माफिया नहीं है, जिसके खिलाफ बुलडोजर चलाने या एनकाउंटर करने की आवश्यकता हो। छत्तीसगढ़ शांत प्रदेश है। छोटे-मोटे अपराध को छोड़ दिए जाएं तो यहां पर कोई भी संगठित अपराध नहीं है।

साल के अंत में होना है छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव
साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा चर्चा इस वक्त बीजेपी के बुलडोजर और कांग्रेस के हल की हो रही है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कथित दंगाइयों और असामाजिक तत्वों के घरों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है, जबकि विपक्षी दलों और कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को चयनात्मक” करार दिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...