13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालजब प्रोटोकॉल तोड़कर मंच पर खड़े हो गए पीएम मोदी, ऐसा क्या...

जब प्रोटोकॉल तोड़कर मंच पर खड़े हो गए पीएम मोदी, ऐसा क्या देखा कि सारे नेता रह गए हैरान

Published on

रीवा

पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम मोदी सोमवार को मध्यप्रदेश के रीवा जिला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश को कई सौगातें दी। हालांकि इस दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ की मंच पर मौजूद नेता हैरान रहकर पीएम मोदी को देखते रह गए। दरअसल, बच्चियों का नाटक देखने के लिए पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर मंच पर काफी देर तक खड़े रहे।

जैसे ही पीएम मोदी मंच पर खड़े हुए इस दौरान सभी नेता खड़े हो गए, लेकिन नेता समझ ही नहीं पाए की पीएम मोदी क्यों खड़े हो गए? हालांकि इस दौरान सीएम शिवराज समेत सभी नेता पीएम मोदी की तरफ देखते रहे।

बच्चियों का नाटक देखने के लिए तोड़ा प्रोटोकॉल
मंच पर खड़े होने के बाद पीएम मोदी मंच के किनारे पर पहुंचे और बच्चियों का नाटक देखने लगे। पीएम मोदी के रीवा पहुंचने पर स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। पीएम नरेन्द्र मोदी जैसे ही मंच पर पहुंचे बच्चियों का नाटक शुरू हो गया। जिसके बाद पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़ कर मंच के किनारे खड़े होकर बच्चियों का नाटक देखने लगे।

क्या कहा पीएम मोदी ने
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राज में पंचायतों के साथ भेदभाव किया गया था। महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूज्य बापू कहते थे कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है लेकिन कांग्रेस ने महात्मा गांधी के विचारों को भी अनसुना कर दिया था।

रीवा से हर बार मिला प्यार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं अनगिनत बार रीवा आया हूं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं जितने बार रीवा आया हूं हर बार यहां के लोगों ने भरपूर प्यार दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज भी आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...