7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यकोई पर्सनल ईगो नहीं, हम तो चाहते हैं कि बीजेपी जीरो हो...

कोई पर्सनल ईगो नहीं, हम तो चाहते हैं कि बीजेपी जीरो हो जाए… नीतीश से मुलाकात के बाद बोलीं ममता बनर्जी

Published on

कोलकाता

मिशन 2024 के लिए विपक्षी एकता का संदेश लेकर बंगाल पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की। ममता बनर्जी ने कहा कि उनका मकसद बीजेपी को जीरो करना है। उन्होंने कहा कि सब मिलकर साथ में काम करना चाहते हैं और कोई पर्सनल ईगो की बात नहीं है। ममता बनर्जी ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बंगाल आने पर खुशी जताई और उनके साथ बातचीत को सफल बताया।

मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता ने कहा कि बहुत अच्छे माहौल में बात हुई और हम सब एक साथ आने को तैयार हैं। ममता ने कहा, ‘मैंने नीतीश जी से कहा कि जय प्रकाश का आंदोलन बिहार से हुआ था। हम बिहार में ऑल पार्टी मीटिंग करें यह मेसेज देने के लिए कि हम एक साथ हैं। इसके बाद आगे की रणनीति पर काम करें।’

‘बीजेपी कुछ न करके हीरो बन गई’
ममता ने कहा, ‘हमें कोई ऐतराज नहीं है। हम चाहते हैं कि बीजेपी जीरो बन जाए। कुछ न करके बहुत बड़ा हीरो बन गया है। मीडिया के सपोर्ट में, नैरेटिव बनाकर और झूठी बात करके। ऐसा नहीं चल सकता है।’ममता बनर्जी ने आगे कहा, ‘हमारा कोई पर्सनल ईगो का बात नहीं है। हम सब एक साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।’ इससे पहले जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने कहा, ‘हम सभी पार्टियों को मिलकर 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी है। सभी पार्टियां आपस में बातचीत करें और आगे का सब तय करें।’

‘जो भी होगा देशहित में किया जाएगा’
नीतीश कुमार ने कहा, ‘आगे जो भी होगा देशहित में किया जाएगा। जो लोग अभी शासन कर रहे हैं, उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है। ये सिर्फ अपना प्रचार कर रहे हैं।’ ममता बनर्जी ने कहा, ‘नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने भाजपा के खिलाफ अच्छा काम किया है। मैंने आज इनका स्वागत किया है। आज हमारे बीच विकास और राजनीति से संबंधित बाते हुई हैं।’

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this