भोपाल
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने महापौर श्रीमती मालती राय की उपस्थिति में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरित किए। शिविर में दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा नगर निगम भोपाल द्वारा सोमवार को अशोका गार्डन स्थित दशहरा मैदान में आयोजित कृृत्रिम अंग वितरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ चिकित्सा श्री सारंग ने महापौर श्रीमती मालती राय की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके पर श्री सारंग ने कहा कि दिव्यांगजन को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे हेतु सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हे। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की पहल पर दिव्यांग भाई-बहनों के सशक्तिकरण हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जायेंगे ताकि उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिल सके । उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन के कल्याण हेतु क्रियान्वित योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिये डोर टू डोर सर्वे भी किया जाएगा।
श्री सारंग ने शिविर में मौजूद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहयोगी उपकरण उपलब्ध होने पर बधाई दी एवं सुखमय जीवन की कामना भी की। शिविर में 84 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया एवं 13 को प्रमाण पत्र जारी किए गए साथ ही 20 दिव्यांगजन को रेल्वे हेतु प्रमाण पत्र तथा 10 दिव्यांगजन को ट्रायस्किल, बेसाखी आदि उपकरण वितरित किए गए। शिविर में अपर आयुक्त संदीप केरकिट्टा, पार्षद अशोक वाणी, जोन अध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता व विमले ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नगर निगम एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
