-विश्व के चुनिंदा ट्रांसफॅार्मर निर्माताओं में शामिल भेल
भोपाल
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भेल ने पहली बार भोपाल यूनिट में 312 टन वजनी और 800 किलोवॉट एचवीडीसी ट्रांसफॉर्मर बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया। अब भेल विश्व के चुनिन्दा ट्रांसफॉर्मर निर्माता एबीबी, अल्सटॉम और सीमेन्स कंपनियों के साथ खड़ा है। इसके पूर्व भेल ने 765 केवी और 1200 केवी एसी ट्रांसफॅर्मर बनाने का रिकॉर्ड भी बना चुका है। यह सब टीसीबी के इंजीनियरिंग और शॉप के कर्मचारी – अधिकारियों के मेहनत का परिणाम है। इसी तरह भेल भोपाल यूनिट ट्रेक्शन मोटर विभाग भी एसी मोटर बनाने का काम सफलता पूर्वक कर चुका है।
जानकारी के मुताबिक भेल भोपाल ने 295.1 एमवीए, 800 केवी क्लास सिंगल फेस एचवीडीसी कनवर्टर ट्रांसफॉर्मर का पॉवर ग्रिड के लिए सफलतापूर्वक निर्माण और परीक्षण कर एक नया मुकाम स्थापित किया है। भेल ने 6000 मेगावॉट मल्टी टर्मिनल ट्रांसमिशन लाईन का नॉर्थ ईस्ट से आगरा तक मेसर्स एबीबी स्वीडन के साथ मिलकर निष्पादन किया है। इस एचवीडीसी कनवर्टर ट्रांसफॉर्मर का निर्माण आद्र्रता, तापक्रम एवं सफाई के नियंत्रित स्थिति वाले नए ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में किया गया। एचवीडीसी के लिए इन कड़े मानकों का अनुपालन आवश्यक था।
कनवर्टर ट्रांसफॉर्मर का परीक्षण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 1800 किवॉ पावर के उच्चतम लाइटनिंग इंपल्स, 944 केवी एसी पॉवर फ्रिक्वेंसी तथा 1275 केवी डीसी वोल्टेज पर परीक्षण किया जाता है। भेल ने इस ट्रांसफॉर्मर के विकास और सफल परीक्षण से दुनिया के चुनिंदा ट्रांसफॉर्मर निर्माताओं में अपना स्थान बना लिया है जो 800 केवी क्लास एचवीडीसी कनवर्टर ट्रांसफॉर्मर का निर्माण करने में सक्षम हैं। इस ट्रांसफॉर्मर का वजन 312 टन है।
इससे पूर्व भेल ने इन परियोजना के लिए आगरा, विश्वनाथ चरयाली और अलीपुर द्वार के लिए 400 केवी एचवीडीसी कनवर्टर ट्रांसफॉर्मर के 22 सेटों का सफलतापूर्वक निर्माण एवं परीक्षण करने के बाद इनकी आपूर्ति की है। भेल की इस उपलब्धियों ने इसे पूरी दुनिया में अल्ट्राहाई वॉल्टेज एसी तथा एचवीडीसी उपकरणों के निर्माण में सबसे अगली पंक्ति के निर्माताओं के रूप में स्थापित कर दिया है। यह 1200 केवी अल्ट्राहाई वॉल्टेज एसी तथा 800केवी एचवीडीसी ट्रांसफॉर्मर की सभी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है।
इनका कहना है:-
कंपनी की भोपाल यूनिट की यह एक उपलब्धि है। यह काम ट्रांसफॅार्मर विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की मेहनत से सफल हो पाया है। यह सभी बधाई के पात्र है।
विनोदानंद झा अपर महाप्रबंधक,भेल भोपाल
