13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालजेल की रोटी तोड़ोगे तब अक्ल ठिकाने आएगी, हाई कोर्ट के जज...

जेल की रोटी तोड़ोगे तब अक्ल ठिकाने आएगी, हाई कोर्ट के जज ने खनिज अधिकारी को लगाई फटकार

Published on

ग्वालियर

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच में सुनवाइयां अक्सर रोचक होती हैं। मुकदमों की सुनवाई के दौरान सरकारी अफसरों को अक्सर जज का कोपभाजन बनना पड़ता है। ऐसा ही एक नया मामला सोमवार को सामने आया जब दो जजों की पीठ ने खनिज विभाग के रीजनल डायरेक्टर और खनिज अधिकारी को जमकर लताड़ लगाई। जस्टिस रोहित आर्या और सतेंद्र सिंह ने दोनों अधिकारियों से कहा कि तुम लोग जेल की रोटियां तोड़ोगे, तब तुम्हारी अक्ल ठिकाने आएगी। 19 अप्रैल को इसी मामले की सुनवाई को दौरान जज ने डिप्टी डायरेक्टर से कहा था कि तुम चपरासी बनने लायक नहीं हो, तुम्हें अफसर किसने बना दिया।

सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान जजों ने दोनों अफसरों से पूछा कि कोर्ट के आदेश का पालन क्यों नहीं हुआ। वे इसका संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उनका जवाब सुनकर जज का पारा चढ़ गया। उन्होंने दोनों को सीधे जेल भेजने की चेतावनी दे डाली। जज ने कहा कि तुम लोग ऐसे नहीं मानोगे। जब तीन दिन तक जेल की रोटी तोड़ोगे, तब तुम्हें बात समझ में आएगी। मामले की अगली सुनवाई एक मई को होगी। कोर्ट ने इस दिन खनिज विभाग के डायरेक्टर को पेश होने का नोटिस भेजा है।

नौ साल पुराना मामला
रेत के भंडारण से संबंधित यह मामला नौ साल पुराना है। साल 2014 में भिंड जिला प्रशासन ने रवि मोहन त्रिवेदी नाम के व्यक्ति के पास से एक लाख 94 हजार 516 क्यूबिक मीटर रेत जब्त की थी। त्रिवेदी को रेत के भंडारण की अनुमति मिली हुई थी। इसके बावजूद उनका रेत जब्त कर लिया गया। उन्होंने इसके खिलाफ कोर्ट में मामला दायर किया। कोर्ट ने रेत को रिलीज करने का आदेश दिया। दिसंबर, 2022 में कलेक्टर ने भी यही आदेश दिया। इसके बावजूद खनिज विभाग ने रेत के परिवहन के लिए परमिट उन्हें नहीं दिया। उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की जहां इसकी सुनवाई चल रही है।

भ्रष्टाचार को लेकर पहले लगा चुके फटकार
19 अप्रैल को सुनवाई के दौरान जज रोहित आर्य ने डिप्टी डायरेक्टर को भ्रष्टाचार को लेकर हड़काया था। उन्होंने पूछा था कि कोर्ट का आदेश होने के बाद भी आप परमिट नहीं जारी कर रहे क्योंकि आपका सेवा-पानी नहीं हो रहा। आप ये समझ लीजिए कि इस मामले में कोई आपकी मुट्ठी गर्म नहीं करेगा।

Latest articles

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...