7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यकभी ओडिशा, कभी कर्नाटक, अब बंगाल... यूपी STF के लिए पहेली बना...

कभी ओडिशा, कभी कर्नाटक, अब बंगाल… यूपी STF के लिए पहेली बना अतीक का बमबाज गुड्डू मुस्लिम

Published on

कोलकाता

अतीक अहमद का बमबाज गुर्गा गुड्डू मुस्लिम यूपी एसटीएफ के लिए अभी भी पहेली बना हुआ है। उमेश पाल मर्डर केस के बाद से ही फरार चल रहे गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन को लेकर कई बार खबरें आईं। लेकिन हकीकत तो यह है कि यूपी पुलिस अतीक अहमद के इस सबसे बड़े राजदार कहे जाने वाले शातिर अपराधी को खोज निकालने में नाकाम रही है। महाराष्ट्र के नासिक में लोकेशन पाए जाने के बाद अलर्ट हुई एसटीएफ की टीम जब वहां पहुंची तो गुड्डू वहां से निकल चुका था। जिसके बाद कर्नाटक और फिर ओडिशा के बाद पता चला कि गुड्डू छत्तीसगढ़ निकल चुका है। वहीं अब ताजा खबरों के मुताबिक गुड्डू की लोकेशन बंगाल के मुर्शिदाबाद में बताई जा रही है। जिसको लेकर यूपी एसटीएफ की टीम अलर्ट पर है और जल्द ही गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने की कोशिश में लगी है।

भेष बदलकर लोकेशन बदल रहा गुड्डू मुस्लिम
अतीक अहमद का राइट हैंड माने जाने वाले गुड्डू मुस्लिम को लेकर खबर है कि वह भेष बदलकर बार-बार लोकेशन बदल रहा है। कहा जा रहा है कि गुड्डु मुस्लिम ने अपना हुलिया चेंज करने के लिए दाढ़ी बढ़ा दी है। जिससे कि आम लोगों के बीच उसकी पहचान न की जा सके। वहीं अतीक-अशरफ हत्याकांड के दौरान अशरफ के मुंह से आखिरी यह लाइन ‘मेन बात है कि गुड्डू मुस्लिम … के बाद गोलियों की बौछार हो जाना अपने आपमें कहीं न कहीं शक पैदा करता है। माना जा रहा है कि जरूर गुड्डू मुस्लिम को लेकर अतीक और अशरफ मीडिया के सामने कुछ जरूरी बात बोलना चाह रहे थे। लेकिन इससे पहले ही तीन हमलावरों ने दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी।

शाइस्ता और गुड्डू के साथ होने की अटकलें
उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में सबसे बड़ा रोल अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता का बताया जा रहा है। वहीं बेटे असद के एनकाउंटर के साथ ही पति और देवर की हत्या के बाद भी शाइस्ता का सामने न आना बड़ी बात है। दूसरी ओर गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता दोनों के फरार चल रहे होने के बीच यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या पता दोनों साथ ही हों। अतीक की पत्नी शाइस्ता को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह फरारी के बीच ही फंड इकट्ठा करने में लगी है। क्योंकि अतीक की हत्या के बाद से ही उसके मिलने वालों सैंकड़ों लोगों के फोन स्विच ऑफ जा रहे हैं। इसके साथ ही उससे जुड़े लोगों के खाते फ्रीज किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इतने दिन फरारी काट चुकी शाइस्ता फिलहाल कोर्ट में सरेंडर करने की जुगत में है। जिसके चलते वकील की फीस जमा करने के लिए वह फंड इकट्ठा करने में लगी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this