13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालगजब! पत्नी ने प्रेमिका से करवा दी पति की शादी... अब तीनों...

गजब! पत्नी ने प्रेमिका से करवा दी पति की शादी… अब तीनों साथ जी रहे हैप्पी ‘मैरिड लाइफ’

Published on

गुना

मध्यप्रदेश के गुना जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। एक शादीशुदा व्यक्ति को 18 साल की युवती से प्यार हो गया। दोनों को छिप-छिपकर एक-दूसरे से मिलते थे। पत्नी को रहते हुए युवक उस युवती से शादी की तैयारी में जुटा था। वहीं, इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि युवक की पत्नी भी इसमें साथ दे रही थी। प्रेमिका इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई और वहां से भागकर प्रेमी से शादी कर ली।

ऐसे हुई कहानी की शुरुआत
दरअसल, गुना जिले के बजरंगगढ़ इलाके स्थित टहनी की रहने वाली एक युवती को इलाज के लिए तीन अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में युवती के परिजन भी थे। युवती 18 साल की थी। छह अप्रैल को युवती अचानक अस्पताल से गायब हो जाती है। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। युवती के बारे में घर के लोगों को कोई जानकारी नहीं मिली।

सात अप्रैल को थाने में केस दर्ज
इसके बाद युवती की मां ने सात अप्रैल को कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की। इस दौरान अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी देखा गया। साथ ही उसके कॉल डिटेल की जांच भी की गई। इस दौरान पुलिस को युवती के बारे में जानकारी मिली।

अशोकनगर एक गांव में मिली युवती
जांच के दौरान पता चला कि युवती अशोकनगर जिले के शाढोरा इलाके में रह रही थी। इसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची और युवती को लेकर कोतवाली थाना पहुंची। साथ ही युवती के परिवारवालों को खबर दी गई। युवती ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली है।

युवती परिवार के साथ जाने को नहीं हुई तैयार
वहीं, पुलिस ने थाने में जब युवती से पूछताछ शुरू की तो उसने परिवार के साथ जाने से मना कर दिया। उसने कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। साथ ही प्रेमी के साथ खुश भी है। हालांकि युवक पहले से ही शादीशुदा है। पुलिस ने भी लड़की पर कोई दबाव नहीं बनाया क्योंकि वह बालिग है। अपने बारे में निर्णय खुद ले सकती है।

तीनों अब साथ में रह रहे
युवती का प्रेमी पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी ने प्रेमिका को स्वीकार कर लिया है। शादी के दौरान उसकी पत्नी भी मौजूद रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक को पहली पत्नी से कोई बच्चा नहीं है। शादी के बाद तीनों खुशी-खुशी एक साथ रह रहे हैं। वहीं, गुना जिले में इस शादी की चर्चा खूब है।

 

Latest articles

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...