7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यआप सोच रहे होंगे कि क्या मैं वही दोहराऊंगा जो सुबह 8...

आप सोच रहे होंगे कि क्या मैं वही दोहराऊंगा जो सुबह 8 बजे किया था… अजित पवार बोले- आखिरी सांस तक NCP में

Published on

पुणे

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजीत पवार ने दोहराया कि वह आखिरी सांस तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में बने रहेंगे। पवार का यह बयान ऐसे समय आया है जब उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें जारी हैं। अजीत पवार महाराष्ट्र के बारामती में पार्टी के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे बारे में कई तरह की अटकलें लगाई गईं और अफवाहें फैलाई गईं। बिना किसी कारण के मेरे चारों ओर संदेह का घेरा बना दिया गया, लेकिन किसी भी अफवाह में फंसे बिना मैं अपना काम जारी रखे हुए हूं।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि आपके मन में भी कई सवाल होंगे। आप भी सोच रहे होंगे कि क्या मैं वही दोहराऊंगा जो मैंने सुबह 8 बजे किया था (परोक्ष तौर पर 2019 में सुबह-सुबह शपथ लेने की ओर इशारा करते हुए)। हालांकि मैं आपको पहले ही बता चुका हूं कि मैं अपने आखिरी समय तक एनसीपी में काम करता रहूंगा और मेरी पार्टी जो भी फैसला लेगी, मैं उससे सहमत हूं।’

सफाई के बाद भी अटकलें
23 नवंबर, 2019 को बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ने क्रमशः मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, लेकिन सरकार कुछ ही दिनों में गिर गई थी। पवार ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य लोक कल्याण और विकास की दिशा में काम करना है।

पिछले कुछ हफ्तों में, अजीत पवार के अगले राजनीतिक कदम को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं, कुछ का दावा है कि वह बीजेपी के साथ हाथ मिला सकते हैं। एनसीपी प्रमुख शरद पवार और अजीत पवार की हालिया टिप्पणियों ने अफवाहें उड़ाई हैं कि उनकी पार्टी बीजेपी के करीब आ रही है। वहीं पवार ने कहा है कि वह अपनी आखिरी सांस तक एनसीपी नहीं छोड़ेंगे। हालांकि उनके स्पष्टीकरण से अटकलों पर विराम नहीं लगा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this