7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'जरूरत पड़ी तो दुश्मन के घर में घुसकर मारेंगे', PAK सेना ने...

‘जरूरत पड़ी तो दुश्मन के घर में घुसकर मारेंगे’, PAK सेना ने भारत के खिलाफ उगला जहर

Published on

नई दिल्ली,

आर्थिक तंगी और महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान ने एक बार फिर हमले की गीदड़भभकी दी है. एक तरफ देश की माली हालात बद से बदतर हो चुकी है. लोग आटे तक के लिए तरस रहे हैं. दूसरी तरफ, पाकिस्तान भारत को चुनौती देने की हरकत से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक मेजर जनरल अहमद शरीफ ने मंगलवार को एक बार फिर भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि अगर भारत ने कोई दुस्साहस किया तो पाकिस्तानी सेना मुंहतोड़ जवाब देगी.

आईएसपीआर पद पर नियुक्ति के बाद मेजर जनरल अहमद शरीफ ने मंगलवार को अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के खिलाफ भारत का दुष्प्रचार जारी है. अगर जरूरत पड़ी तो हम इस लड़ाई के लिए दुश्मन (भारत) के घर में भी घुस सकते हैं.” अहमद शरीफ ने पिछले साल दिसंबर 2022 में ही सेना के मीडिया विभाग के प्रभारी के रूप में पदभार संभाला है.

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान
अहमद शरीफ ने आरोप लगाते हुए कहा कि नियंत्रण रेखा पर पड़ोसी देश भारत ने 56 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है. अगर भारत किसी गलत आकलन और गलतफहमी के चलते पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रचने की कोशिश करता है तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे. इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि सेना प्रमुख असीम मुनीर ने इसी मकसद से कुछ दिनों पहले नियंत्रण रेखा का दौरा किया था.

शहबाज शरीफ ने दिखाई थी एटम बम की हेकड़ी
यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान की ओर से हमले की धमकी दी गई है. इससे पहले फरवरी महीने में पीओके पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था, “भारत न्यूक्लियर आर्म्ड कंट्री पर बुरी नजर नहीं डाल सकता है. उसे इस बात का अहसास होना चाहिए कि हम उसे (भारत) अपने पैरों तले कुचलने की ताकत रखते हैं.”

अपनी ही बातों से पलटे शहबाज शरीफ
कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था, “हमने अपना सबक सीख लिया है और हम शांति से रहना चाहते हैं. हम एक दूसरे के पड़ोसी देश हैं और दोनों को एक दूसरे के साथ ही रहना है. भारत के साथ हमारे तीन युद्ध हुए हैं और इसने लोगों के लिए दुख, गरीबी और बेरोजगारी में बढ़ोतरी ही की है.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने आगे कहा था, “यह हमारे ऊपर है कि हम शांति से रहें और तरक्की करें या एक-दूसरे से झगड़ कर अपना समय और संसाधन को बर्बाद करें. मैं पीएम मोदी को संदेश देना चाहता हूं कि हम गरीबी को कम करना चाहते हैं. हम अपने लोगों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार देना चाहते हैं. हम बम और गोला-बारूद पर अपने संसाधनों को बर्बाद नहीं करना चाहते हैं. “उस बयान के कुछ दिनों के बाद से ही पाकिस्तान फिर से भारत को गीदड़ भभकी दे रहा है और भारत को मुंहतोड़ जवाब देने की धमकी दे रहा है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...