14.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़महापौर श्रीमती मालती राय ने आदमपुर छावनी लैंडफिल साईट का किया निरीक्षण

महापौर श्रीमती मालती राय ने आदमपुर छावनी लैंडफिल साईट का किया निरीक्षण

Published on

भोपाल

महापौर श्रीमती मालती राय ने आदमपुर छावनी लैंडफिल साईट का निरीक्षण किया और यहां प्रचलित एनिमल कारकेस प्लांट, एबीसी सेंटर, कचरा निष्पादन प्रक्रिया,प्लास्टिक कचरा प्रबंधन आदि कायों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की और एनिमल कारकेस प्लांट व एबीसी सेंटर में कार्य शीघ्रता से प्रारंभ करने, कचरा शीघ्रता से निष्पादन हेत ु टंामल मशीनें दिन-रात संचालित करने, प्लास्टिक कचरे का परिवहन तेज गति से करने के निर्देश दिए साथ ही एनटीपीसी संयंत्र का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद के सदस्य आरके सिंह बघेल, अपर आयुक्त एमपी सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।महापौर श्रीमती मालती राय ने मंगलवार को आदमपुर छावनी लैंडफिल साईट का निरीक्षण किया और यहां मृत पशुओं के लिए बनाए गए एनिमल कारकेस प्लांट की कार्य प्रक्रिया के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की और कारकेस प्लांट शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

महापौर श्रीमती राय ने एनिमल बर्थ कंट्रंोल सेंटर के संबंध में जानकारी प्राप्त की और श्वानों की नसबंदी का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। महापौर श्रीमती राय ने कचरा निष्पादन प्रक्रिया का भी अवलोकन किया और यहां एकत्र कचरे को अतिशीघ्र निष्पादित करने हेतु दिन-रात टंामल मशीनें संचालित करने के निर्देश दिए।

महापौर ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन स्थल का भी निरीक्षण किया और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन से संलग्न फर्म के प्रतिनिधियों से चर्चा की और प्लास्टिक कचरे का परिवहन तेज गति से करने के निर्देश दिए। महापौर श्रीमती राय ने एनटीपीसी संयंत्र स्थल का भी निरीक्षण किया और संयंत्र के शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के संबंध में निर्देशित किया।

भेल के साईं मंदिर आधारशिला अवधपुरी में 3 क्विंटल 80 किलो की खिचड़ी का प्रसाद वितरण
भोपाल। मंगलवार को भेल के साईं मंदिर आधारशिला अवधपुरी में मंदिर संस्थापक आरके महाजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि वह 27 अप्रैल 2023 को मंदिर में स्थित हांडी में 3 क्विंटल 80 किलो की खिचड़ी बनाकर प्रसाद के रूप में वितरित की जाएगी श्री महाजन 37 वर्ष की सेवा से बीएचईएल भोपाल से 24 अप्रैल 2023 को सेवानिवृत्त हुए इसी अवसर पर उन्होंने प्रसाद वितरण आयोजन किया है। ज्ञात हो यह विश्व में सर्वाधिक खिचड़ी बनाकर वितरित करने का आयोजन है जिसमें गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड की टीम भी उपलब्ध होगी इसके पूर्व में श्री महाजन ने कई बार इस हांडी में कई क्विंटल खिचड़ी बनाकर वितरित किया श्री महाजन ने हाथों केवल शिर्डी की यात्रा की है तथा कई बार शिर्डी पदयात्रा भी की है भक्ति मार्ग में लीन श्री महाजन द्वारा साईं समर्पण की अद्भुत परंपरा का निर्वाह कर विश्व कीर्तिमान रचने की इच्छा है सभी शहर वासियों से इस आयोजन में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Latest articles

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

यूपीएससी सम्मान समारोह: ‘एक चाय वाला पीएम और गाय वाला सीएम बन सकता है — डॉ. मोहन यादव

भोपाल राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सफल अभ्यर्थियों...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...