7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यराम भक्त हनुमान यहीं मिले थे... योगी ने जोड़ा यूपी-कर्नाटक का त्रेतायुग...

राम भक्त हनुमान यहीं मिले थे… योगी ने जोड़ा यूपी-कर्नाटक का त्रेतायुग कनेक्शन

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक चुनाव में बीजेपी के फायरब्रांड नेता और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो गई है। मांड्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने रैली के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश और कर्नाटक का संबंध आज से नहीं त्रेतायुग से है। भगवान श्रीराम के अनन्य सहयोगी के रूप में अगर कोई मिला था तो वे बजरंग बली हनुमान जी मिले थे। यह वही कर्नाटक की धरती है। यह मित्रता कितनी अभिन्न है। दुनिया में जहां कहीं भगवान राम का मंदिर होगा। वहां हनुमान जी का मंदिर जरूर होगा।

यूपी में नो दंगा… वहां सब चंगा
उत्तर प्रदेश में नो कर्फ्यू नो दंगा वहां पर है सब चंगा। बीजेपी सरकार पीएफआई पर बैन करती है। दूसरी तरफ कांग्रेस पीएफआई के तुष्टिकरण का कार्य करती है। धर्म के आधार पर आरक्षण भारत के संविधान के विपरीत है। हमने अनुसूचित जाति-जनजाति के आरक्षण के दायरे को बढ़ाया है। अन्य जरूरतमंदों को आरक्षण का लाभ दिया है। हम सब मानते हैं एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना ही भारत को आगे बढ़ाएगी।

पीएम मोदी की तारीफ में बोले CM योगी
कर्नाटक रैली के दौरान यूपी के सीएम योगी ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में भारत आज टीम इंडिया के रूप में कार्य कर रहा है। टीम इंडिया में कितने प्लेयर शामिल हों यह कर्नाटक की जनता को तय करना है। टीम इंडिया में जितने प्लेयर जाएंगे। टीम उतनी ही मजबूती से काम करेगी।’

कन्नड़ भाषा में दिया अयोध्या आने का न्यौता
मांड्या रैली में अपने भाषण के अंत में योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक के लोगों को कन्नड़ भाषा में भी अयोध्या आने का न्योता दिया। योगी ने कहा कि जनवरी 2024 में मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका होगा। मोदीजी के करकमलों से रामलला की मूर्ति रखी जाएगी। 500 वर्षों में ऐसा पहली बार होगा। प्रभु राम के मंदिर में रामलला के विराजमान होने के शुभ अवसर पर आप लोगों को आमंत्रित करने आया हूं।

गेस्ट हाउस के लिए जमीन का किया जिक्र
सीएम योगी ने रैली के दौरान कहा कि, ‘कर्नाटक के लोगों के लिए अयोध्या में जमीन आवंटित कर दी है। कर्नाटक सरकार का भी एक गेस्ट हाउस अयोध्या में होगा। राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जब रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। उस अवसर पर आप सभी की उपस्थिति हों। इसलिए मैं कर्नाटक के लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित करने आया हूं।’

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this