7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबादल को दी श्रद्धांजलि, सुखबीर के बगल में बैठे... चंडीगढ़ में मास्क...

बादल को दी श्रद्धांजलि, सुखबीर के बगल में बैठे… चंडीगढ़ में मास्क पहने नजर आए मोदी

Published on

चंडीगढ़

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद करीब एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मंगलवार रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। वह 95 साल के थे। प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के बठिंडा के अबुल खुराना गांव में हुआ था। बादल ने लाहौर के फॉरमैन क्रिश्चियन कॉलेज से स्नातक किया। बठिंडा जिले के बादल गांव के सरपंच बनने के साथ ही उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वर्ष 1957 में कांग्रेस के टिकट पर वह मलोट से पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए। वर्ष 1969 में उन्होंने अकाली दल के टिकट पर गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से जीत हासिल की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे और उसके बाद अकाली दल के दफ्तर पहुंचे। यहां पीएम ने प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी।पीएम मोदी ने पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाने के बाद सुखबीर सिंह बादल के पास पहुंचे और उनके बगल में जमीन पर बैठ गए।प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं।

मोदी ने ट्वीट कर व्यक्त किया था शोक
मोदी ने मंगलवार को बादल के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा था कि वह (बादल) भारतीय राजनीति की एक महान शख्सियत थे, जिन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया।

मोदी ने पोस्ट की थी प्रकाश सिंह बादल के साथ वाली तस्वीर
मोदी ने ट्वीट किया था कि प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वह भारतीय राजनीति के एक विशाल व्यक्तित्व और एक उल्लेखनीय राजनेता थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this