7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUAE के 'राशिद' को लेकर गया जापान का मून मिशन फेल, टूटा...

UAE के ‘राशिद’ को लेकर गया जापान का मून मिशन फेल, टूटा चांद पर झंडा फहराने का सपना

Published on

जापान का पहले निजी मून मिशन Hakuto-R फेल होने के बावजूद चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने और लैंडिंग के प्रयास में कामयाब रहा। यूएई की स्पेस एजेंसी ने अपना रोवर राशिद भी जापानी अंतरिक्ष यान के साथ चंद्रमा पर भेजा था। मंगलवार को इसने चंद्रमा की सतह से 100 किमी की ऊंचाई से 6000 किमी/घंटे की रफ्तार से उड़ान भरते हुए नीचे उतरना शुरू किया।

जापान की एक कंपनी का अंतरिक्ष यान बुधवार को चंद्रमा पर उतरने की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के कारण यान से संपर्क टूट गया। अब उड़ान नियंत्रक (Flight Controllers) यह पता लगाने की कोशिशों में जुटे हैं कि आखिर वहां हुआ क्या। संपर्क टूटने के छह घंटे से अधिक समय बाद टोक्यो की कंपनी ‘आईस्पेस’ ने उस बात की पुष्टि की, जिसका सभी को शक था। कंपनी ने कहा कि ऐसी ‘उच्च संभावना’ है कि यान चंद्रमा की सतह पर उतरने की कोशिश करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

संपर्क टूटा लेकिन उम्मीद नहीं
यह ‘आईस्पेस’ के लिए बेहद निराशाजनक है, क्योंकि वह करीब साढ़े चार महीने से इस मिशन पर काम कर रहा था, जिसका मकसद चंद्रमा की सतह पर एक अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक उतारना था। ऐसा अभी तक केवल तीन देश ही कर पाए हैं। ‘आईस्पेस’ के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ताकेशी हकमादा को यान से संपर्क टूट जाने के बाद भी उसके चंद्रमा पर सुरक्षित रूप से उतर जाने की उम्मीद थी।

पहली प्राइवेट कंपनी होती आईस्पेस
हकमादा जब अंतरिक्ष यान के चंद्रमा पर उतरने की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की घोषणा कर रहे थे, तब वह और उनके सहकर्मी काफी गमगीन नजर आए। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘यह माना जा रहा है कि यान चंद्रमा की सतह पर उतरे समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’ अगर यह मिशन सफल होता तो ‘आइस्पेस’ चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने वाली पहली निजी कंपनी बन जाती।

सिर्फ तीन देशों को मिली है कामयाबी
हालांकि, हकमादा ने फिर कोशिश करने का संकल्प किया और कहा कि अगले साल एक यान को चंद्रमा की सतह पर भेजने की दिशा में पहले से ही काम शुरू कर दिया गया है। अभी तक केवल रूस, अमेरिका और चीन की आधिकारिक अंतरिक्ष एजेंसी के यान चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर पाए हैं। इजरायल की एक गैर-लाभकारी संस्था ने 2019 में चंद्रमा की सतह पर एक यान उतारने की कोशिश की थी, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल पाई थी।

UAE ने भेजा था ‘राशिद’ रोवर
जापान के लैंडर को JAXA, जापानी टॉयमेकर Tomy और सोनी ग्रुप की ओर से डिजाइन किए गए दो पहियों वाले, बेसबॉल आकार के रोवर को तैनात करने के लिए डिजाइन किया गया था। संयुक्त अरब अमीरात का चार पहियों वाला ‘राशिद’ रोवर भी इसी के सहारे चंद्रमा पर भेजा गया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...