7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'रूस से दोस्ती पड़ सकती है भारी', अमेरिकी सांसद ने भारत को...

‘रूस से दोस्ती पड़ सकती है भारी’, अमेरिकी सांसद ने भारत को क्यों दी चेतावनी

Published on

नई दिल्ली,

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से मॉस्को और चीन की दोस्ती लगातार मजबूत होती जा रही है. ऐसे में भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने भारत को आगाह किया है कि अब वह रूस को एक ‘भरोसेमंद दोस्त’ के तौर पर नहीं देखे.सिलिकॉन वैली से सांसद रो खन्ना ने यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर रूस से चीन की करीबियां बढ़ने का हवाला देते हुए कहा कि अब रूस को भारत का भरोसेमंद दोस्त नहीं समझा जा सकता.

कांग्रेसनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन-अमेरिकन्स के सह-अध्यक्ष खन्ना ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुझे नहीं लगता कि भारत एशिया में अपनी सीमाओं पर संभावित हमले के खिलाफ बचाव के लिए रूस को एक भरोसेमंद दोस्त के रूप में देखेगा. इसकी वजह यही है कि अब रूस के रिश्ते चीन से लगातार घनिष्ठ हो रहे हैं. भारतीय जानते हैं कि रूस की तुलना में अमेरिका उसका अधिक भरोसेमंद दोस्त है.

कैलिफोर्निया की 17वीं कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य खन्ना ने कहा कि चीन के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने के लिए अमेरिका के साथ संबंधों को बढ़ाना भारत के हित में है. यह भारत की विदेश नीति के लिए बहुत जरूरी है.उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर ने स्पष्ट किया है कि इसका यह मतलब नहीं है कि भारत को अमेरिका के हितों के हिसाब से कदमताल करना होगा. लेकिन अमेरिका के साथ आगे बढ़ना रणनीतिक तौर पर सही होगा.

उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के अमेरिकियों का लक्ष्य भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने पर होना चाहिए.बता दें कि भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा नहीं की है. इसके साथ ही वह यूक्रेन हमले के विरोध में संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ वोटिंग से भी दूर रहा. इसके बजाये भारत ने बातचीत से रूस और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की बात कही थी.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...