7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यकहीं श्‍मशान घाट तो कहीं हाइवे पर गेंहू रखने को मजबूर किसान,...

कहीं श्‍मशान घाट तो कहीं हाइवे पर गेंहू रखने को मजबूर किसान, सरकारी व्‍यवस्थाएं फेल

Published on

रोहतक,

देश के अधिकतर राज्यों में गेहूं की खरीद चल रही है. इस बीच कई जगहों से अव्यवस्थाओं की तस्वीरें भी निकल कर सामने आ रही है. हरियाणा के रोहतक के मदीना अनाज मंडी से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. किसानों को अपनी गेहूं की उपज अनाज मंडी के बाहर रखनी पड़ रही है. अव्यवस्थाओं का आलम ये है किसान श्मशान घाट पर गेहूं रखने को मजबूर हो रहा है. वहीं, कई किसानों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर गेहूं का ढेर लगाते देखा गया.

गेहूं के ढेर के चलते सड़क हुई वन-वे
कांग्रेस के पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी के गांव मदीना की अनाज मंडी में जगह नहीं बची है. किसान अब श्मशान घाट पर अपनी उपज रख रहे हैं. सड़कों पर गेहूं के ढेर के चलते वह वन-वे हो गई है. किसानों का कहना है कि सरकार के दावों की पोल खुल चुकी है. सरकार ने जो भी सुविधा देने की बात कही थी, वह धरातल पर नजर नहीं आ रही है.

मुर्दों के राख के बीच डालना पड़ा गेहूं
पहले ही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई थी. अब अव्यवस्थाओं के चलते किसानों को और नुकसान उठाना पड़ रहा है. किसानों को मुर्दों के राखों के ढेर के बीच गेहूं डालना पड़ रहा है. इससे उनकी उपज की क्वॉलिटी पर भी फर्क पड़ रहा है.

सरकार पर उठे सवाल
किसानों का कहना है मजबूरी उनसे जो न कराए. सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए. अब हम अपनी उपज यहीं नीचे डालने को मजबूर हैं. गेहूं खरीदने वाले आढ़तिओं को मुताबिक सरकार ने गेहूं खरीद से पहले जो दावे किए थे, वह कहीं नजर नहीं आ रहे हैं. मजबूरन किसानों को सड़क और श्मशान घाट पर गेहूं की उपज रखनी पड़ रही है. किसानों और आढ़तियों ने गेहूं खरीद के लिए बने ऑनलाइन पोर्टल पर भी सवाल उठाए हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this