7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यगुजरात हाई कोर्ट में राहुल गांधी की अपील पर सुनवाई टली, जज...

गुजरात हाई कोर्ट में राहुल गांधी की अपील पर सुनवाई टली, जज ने खुद को किया अलग, जानें क्या है मामला

Published on

अहमदाबाद

गुजरात हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सूरत सत्र अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली अपील पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। जिसके चलते राहुल गांधी की तरफ से सेशंस कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली अपील पर सुनवाई तय नहीं हो पाई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से 25 अप्रैल को गुजरात हाईकोर्ट में अपील दाखिल की गई थी। 2019 मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी को सूरत की कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी। इस सजा को सेशंस कोर्ट ने बरकरार रखा था। राहुल गांधी ने सजा पर रोक के लिए हाईकोर्ट का रुख किया है।

क्या हुआ हाईकोर्ट में?
गुजरात हाईकोर्ट में कांग्रेस राहुल गांधी के वकील पंकज चंपानेरी ने न्यायमूर्ति गीता गोपी की अदालत के समक्ष मामले का उल्लेख किया और तत्काल सुनवाई की मांग की, लेकिन संक्षिप्त सुनवाई के बाद अदालत ने कहा, “मेरे सामने नहीं (नॉट बिफोर मी)। गुजरात हाईकोर्ट में इस घटनाक्रम के बाद राहुल गांधी के वकील पंकज चंपानेरी ने कहा कि अब मामले को किसी अन्य अदालत में रखने के लिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को एक नोट भेजा जाएगा। चीफ जस्टिस सुनवाई के लिए सिंगल बेंच तय करेंगे। चंपानेरी ने कहा कि मामले को न्यायमूर्ति गीता गोपी की अदालत में ले जाने का अनुरोध किया गया था, क्योंकि उनकी कोर्ट निचली अदालत के फैसलों के चुनौती वाले केस सुनती है।

कल सुनवाई के आसार
राहुल गांधी की अपील पर गुजरात हाईकोर्ट की कौन सी बेंच सुनवाई करेगी? इस सवाल का उत्तर 27 अप्रैल को होने की उम्मीद है। गुजरात हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ए जे देसाई गुरुवार को सुनवाई के लिए कोई बेंच तय कर सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि गुरुवार को कोर्ट में संक्षिप्त सुनवाई होने के बाद अगली तारीख भी तय हो सकती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this