7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान और चीन की सेनाओं के बीच रिश्‍ते होंगे और मजबूत, भारत...

पाकिस्‍तान और चीन की सेनाओं के बीच रिश्‍ते होंगे और मजबूत, भारत की बढ़ेगी टेंशन!

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान सेना के मुखिया जनरल आसिम मुनीर इस समय चीन के दौरे पर हैं और अगले तीन दिनों तक वह यहां पर रुकेंगे। बुधवार को उनके दौरे का पहला दौर था। सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) की तरफ से बताया गया है कि जनरल मुनीर ने पहले दिन आपसी सुरक्षा हितों के साथ ही सैन्‍य सहयोग पर भी चर्चा की है। जनरल मुनीर का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पीएलए कमांडर से मिले मुनीर
29 नवंबर 2022 को मुनीर ने पाकिस्‍तान आर्मी के मुखिया का पद संभाला था और यह उनका पहला चीन दौरा है। पाकिस्‍तान की मीडिया की मानें तो दक्षिण एशिया में वर्तमान राजनीति को देखते हुए जनरल मुनीर का चीन दौरा काफी नाजुक है। आईएसपीआर की तरफ से बताया गया है कि जनरल मुनीर ने पीएलए के कमांडर से मुलाकात की और कई मुद्दों पर विस्‍तार से चर्चा की।

जनरल मुनीर के साथ कमांडर ने आपसी सुरक्षा हितों और सैन्य सहयोग के मामलों पर बातचीत की है। दोनों सैन्य कमांडरों ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने और सेना से सैन्य सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता को दोहराया। जनरल मुनीर ने पीएलए सैनिकों की ऑपरेशनल क्षमताओं को भी परखा और सैनिकों की तरफ से प्रदर्शित ट्रेनिंग को भी परखा। दोनों देशों के जनरल आने वाले समय में पाकिस्‍तान की मिलिट्री और पीएलए के बीच ट्रेनिंग को लेकर रजामंद हुए हैं।

दौरे में देरी से विशेषज्ञ हैरान
पाकिस्‍तान के मिलिट्री जानकारों की मानें तो सेना प्रमुख के चीन दौरे को पूरा होने में इतना समय लगना काफी असाधारण है। आमतौर पर पाकिस्तान में नए सेना प्रमुख नियुक्ति के कुछ ही हफ्तों के अंदर चीन की यात्रा पर जाते हैं। जनरल मुनीर के चीन दौरे में काफी समय लग गया। बताया जा रहा है कि उनके इस दौरे में हुई देरी के लिए पाकिस्तान के आंतरिक हालात के साथ-साथ चीन में कोविड-19 का संक्रमण भी जिम्मेदार है। जनरल मुनीर का यह पहला दौरा इसलिए भी महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि हाल ही में चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने नए प्रधानमंत्री के साथ ही नए रक्षा और विदेश मंत्रियों की नियुक्ति की है। इसके अलावा उनका भी तीसरा कार्यकाल शुरू हुआ है।

चीन से मिलेगी मदद
चीन न सिर्फ पाकिस्‍तान का बड़ा आर्थिक मददगार है बल्कि उसका एक अहम रणनीतिक साझेदार भी है। पिछले दिनों ही चीन की वजह से सऊदी अरब और ईरान के बीच संबंध बहाल हुए हैं। कहीं न कहीं पाकिस्तान को इस दोस्‍ती का फायदा मिल सकता है। पाकिस्तान ने हाल के महीनों में अमेरिका को लुभाने की कोशिश की है। विशेषज्ञों के मुताबिक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनकी सरकार को इस बात का अहसास हो गया है कि आर्थिक और सामरिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए चीन की ओर ही देखना पड़ेगा। इसके अलावा पाकिस्तान में अमेरिका के रुख की वजह से काफी निराशा है। देश की जनता मानती है कि उसने आईएमएफ बेलआउट हासिल करने में मदद नहीं की।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...