13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपाल29 अप्रैल को जारी होगा MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? ऐसे कर...

29 अप्रैल को जारी होगा MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? ऐसे कर सकेंगे चेक

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 इस साल 1 मार्च 2023 से 27 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2 मार्च 2023 से 5 अप्रैल 2023 तक हुई थी। मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में करीब 8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों को चेक करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी। बोर्ड परीक्षा में 10वीं-12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। पिछले वर्ष की बात करें तो 10वीं-12वीं की परीक्षा में कुल 10 लाख छात्र शामिल हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट 29 अप्रैल 2023 तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी रिजल्ट जारी करने को लेकर किसी भी निर्धारित तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
– इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
– एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रोल नंबर दर्ज करें।
– 10वीं-12वीं का रिजल्ट सामने होगा।
– रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट छात्र डिजीलॉकर से भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें डिजीलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...