7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यखाप पंचायतों का ऐलान- बृज भूषण के खिलाफ एक्शन नहीं लिया तो...

खाप पंचायतों का ऐलान- बृज भूषण के खिलाफ एक्शन नहीं लिया तो होगी आर-पार की लड़ाई

Published on

चरखी दादरी,

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में हरियाणा के चरखी दादरी खाप पंचायत आई है. पहनवानों के सपोर्ट में वह दिल्ली कूच करेगी. खाप पंचायतों ने सरकार को चेतावनी दी है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज हो और सरकार उनको तुरंत बर्खास्त करें.

खिलाड़ियों द्वारा लगाए आरोपों की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच करवाई जाए. दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए. अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी, तो पूरे हरियाणा की खाप पंचायतें 28 अप्रैल को एकजुट होकर खिलाड़ियों की मांगों को मनवाने के लिए दिल्ली कूच करते हुए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी.

खाप पंचायतों ने दी सरकार को धमकी
चरखी दादरी के स्वामी दयाल धाम पर बुधवार को फोगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार की अध्यक्षता में पंचायत का आयोजन किया गया. पंचायत में सांगवान, फोगाट, श्योराण, सतगामा, पंवार सहित दर्जनभर के खाप प्रतिनिधियों के अलावा कर्मचारी, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी भी शामिल हुए.

करीब दो घंटे चली पंचायत में खाप प्रतिनिधियों ने एकजुट होते हुए देश के लिए मैडल लाने वाले खिलाड़ियों के साथ कुश्ती महासंघ द्वारा किए जा रहे अत्याचार की घोर निंदा की. साथ ही कहा कि जिस तरह से प्रदेश की महिला पहलवानों ने पूरी जानकारी दी, वह बर्दाश्त नहीं होगी.

28 अप्रैल को दिल्ली कूच करेंगी
देश भर के खिलाड़ियों को जंतर-मंतर पर बैठना पड़ रहा है, तो यह सरकार और समाज के लिए शर्मनाक है. ऐसा पंचायत खापें कभी नहीं होने देंगी और आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी. पंचायत की अध्यक्षता कर रहे फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार ने बताया कि जंतर-मंतर पर बैठे खिलाड़ियों के समर्थन में क्षेत्र की पंचायत खापें गुरुवार को प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौपेंगी और 28 अप्रैल को दिल्ली कूच करेंगी.

आर-पार की लड़ाई के मूड में खाप पंचायतें
इस बार खास पंचायतें आर-पार की लड़ाई के मूड में दिख रही हैं. उनकी मांग है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज हो और सरकार उसे तुरंत बर्खास्त करें. खिलाड़ियों द्वारा लगाए आरोपों की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच हो.

पहले हरियाणा के खेल मंत्री, अब कुश्ती महासंघ की करतूतों को सहन नहीं करेंगे. हरियाणा की खापों से भी आह्वान किया कि वे भी खिलाड़ियों के समर्थन में दिल्ली पहुंचे. अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी, तो पूरे हरियाणा की पंचायत खापों को एकजुट करके आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this