7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यविपक्ष का रोडमैप सत्ता हथियाना, हमारा विकास है... कर्नाटक के रण में...

विपक्ष का रोडमैप सत्ता हथियाना, हमारा विकास है… कर्नाटक के रण में मोदी ने दिया विजय मंत्र

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी पूरी तरह से कांग्रेस पर निशाना साधते दिखे। पीएम ने कहा कि विपक्ष का रोडमैप जहां सत्ता हथियाना है लेकिन हमारा रोडमैप विकास करना है। पहले की सरकारों ने केवल भ्रष्टाचार करने का काम किया। कांग्रेस ने कभी चाहा ही नहीं कि विकास हो। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार ने कर्नाटक में लगातार विकास करने का काम किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी को बूथ स्तर पर कड़ी मेहनत करनी होगी। क्योंकि अगर बूथ जीतेंगे तो चुनाव भी जीतेंगे।

कांग्रेस की मुफ्त रेवड़ी पर मोदी का वार
कुछ तात्कालिक चुनौतियों से निपटने के लिए देश के गरीब परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है और ये सरकार का दायित्व है। कोरोना के समय हमें जरूरत लगी तो हमने मुफ्त वैक्सीन दिया देश को… क्योंकि जान बचानी थी। मुफ्त राशन देने की जरूरत पड़ी तो दिया गया क्योंकि देश में कोई व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाहिए। लेकिन देश को आगे बढ़ाना है तो हमें इस रेवड़ी कल्चर से मुक्त होना ही पड़ेगा।

सरकार चलाने का बताया तरीका
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में कुछ राजनीतिक दलों ने राजनीति को सिर्फ सत्ता और भ्रष्टाचार का साधन बना दिया। इसको हासिल करने के लिए वे शाम, दाम, दंड, भेद हर तरह का तरीका अपना रहे हैं। इन राजनीतिक दलों को देश के भविष्य की, आने वाले पीढ़ियों की, कनार्टक के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। मुफ्त की रेवड़ी की राजनीति की वजह से कई राज्य बेतहाशा खर्च अपनी दलगत भलाई के लिए कर रहे हैं। राज्य डूबते चले जा रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों का भी ये खा जा रहे हैं। देश ऐसे नहीं चलता, सरकार ऐसे नहीं चलती।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this