4.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeखेलमहिला के साथ पार्टी में अश्लीलता, बदतमीज प्लेयर्स पर एक्शन मोड में...

महिला के साथ पार्टी में अश्लीलता, बदतमीज प्लेयर्स पर एक्शन मोड में दिल्ली कैपिटल्स

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। 16वें सीजन में सात में से शुरुआती पांच मैच हारकर टीम पॉइंट्स टेबल पर आखिरी पोजिशन पर चल रही है। इस बीच एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत के बाद हुई एक प्राइवेट पार्टी में दिल्ली के एक प्लेयर ने किसी महिला के साथ बदतमीजी कर दी। खिलाड़ी का नाम तो सामने नहीं आ पाया है, लेकिन इस घटनाक्रम को लेकर अब फ्रैंचाइजी काफी गंभीर है। फ्रैंचाइजी की इमेज को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं।

रात 10 बजे के बाद कमरे में नो एंट्री
प्लेयर्स अब अपने परिचितों को रात 10 बजे के बाद होटल के कमरे में नहीं ले जा सकते हैं। अगर वह अपने मेहमानों से मिलना-जुलना चाहते हैं तो टीम होटल के रेस्तरां में या कॉफी शॉप में ही समय गुजारने की अनुमति है। अब खिलाड़ियों को किसी से मिलने के लिए होटल छोड़ने से पहले फ्रैंचाइजी ऑफिसर को सूचित करना होगा। हैदराबाद सनराइजर्स पर 24 अप्रैल को मिली जीत के बाद खिलाड़ियों से यह गाइडलाइन शेयर की गई है।

पहले टीम मैनेजमेंट का बताना होगा
एमरजेंसी जैसे हालातों में अगर कोई प्लेयर किसी को अपने कमरे में ले जाना चाहता है तो उसे पहले ही आईपीएल टीम इंटिग्रिटी ऑफिसर को सूचित करना होगा और टीम मैनेजमेंट को एक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।किसी भी नियम के उल्लंघन पर जुर्माना ठोका जाएगा। मामले की गंभीरता देखते हुए कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म किया जा सकता है। फ्रैंचाइजी, खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के WAGs (पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स) को आईपीएल के दौरान टीम के साथ यात्रा करने की अनुमति देती है।

और भी कई नियम बनाए
कोड के अनुसार, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को अपने पार्टनर्स का यात्रा खर्च खुद वहन करना होता है। साथ ही परिवार के सदस्यों के स्क्वॉड में शामिल करने से पहले फ्रैंचाइजी अधिकारियों को भी सूचित करना होता है। दिल्ली कैपिटल्स ने पने सभी खिलाड़ियों के लिए फ्रैंचाइजी के कार्यक्रमों में शामिल होना अनिवार्य कर दिया है और देर होने पर उन्हें टीम स्टाफ को सूचित करना होगा। फ्रैंचाइजी ने पहले अपने खिलाड़ियों से मौखिक रूप से कहा था कि उन्हें समय के पाबंद रहने की जरूरत है क्योंकि फ्रैंचाइजी उन्हें अपने निर्धारित गंतव्यों पर देर से पहुंचने का जोखिम नहीं उठा सकती है।

खेल में फिसड्डी साबित हो रही टीम
दिल्ली कैपिटल्स का अब तक का सीजन निराशा भरा ही रहा है। टीम लगातार पांच मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर चल रही है। हालांकि पिछले दो मैच में उसे जीत मिली है। बेंगलुरु से दिल्ली आते वक्त प्लेयर्स का सामना भी चोरी हो गया था। कुछ दिन बाद किट बरामद कर लिए गए। अगर टीम को प्लेऑफ तक पहुंचना है तो हर मैच को आखिरी समझकर खेलना होगा और जीतना होगा।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...