7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप ने मेरा रेप किया और इज्जत मिट्टी में मिला दी... पॉर्न...

ट्रंप ने मेरा रेप किया और इज्जत मिट्टी में मिला दी… पॉर्न स्टार से अफेयर के बाद MeToo में फंसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका पत्रकार, लेखिका और स्तंभकार ई ज्यां कैरोल ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अदालत में सुनवाई के दौरान आरोप लगाया कि देश के पूर्व राष्ट्रपति ने एक लग्जरी डिपार्टमेंट स्टोर में उनसे बलात्कार किया था। कैरोल ने न्यायाधीशों से कहा, ‘मैं यहां इसलिए आई हूं, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने मेरा बलात्कार किया और जब मैंने इसके बारे में लिखा, तो उन्होंने ऐसा किए जाने से इनकार किया। उन्होंने झूठ बोला और मेरी प्रतिष्ठा को मिट्टी में मिला दिया। मैं यहां मुकदमा लड़ने और अपनी प्रतिष्ठा एवं जीवन वापस लेने आई हूं।’

कैरोल 1996 में उनसे हुए कथित बलात्कार को लेकर जब अदालत में अपना बयान दे रही थीं, उस समय ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ में इस मामले को ‘फर्जी और झूठी कहानी’ बताया। ट्रंप की इन टिप्पणियों के मद्देनजर न्यायाधीश ने उनके वकील को चेतावनी दी कि ऐसा करने से पूर्व राष्ट्रपति की कानूनी परेशानियां और बढ़ सकती हैं। कैरोल ने अदालत से कहा कि वह 1996 में किसी गुरुवार की शाम को बर्गडोर्फ गुडमैन में ट्रंप से मिली थीं, जहां ट्रंप ने महिलाओं के अंत:वस्त्र खरीदने में उनसे मदद मांगी थी और इसी दौरान उन्होंने कपड़े बदलने के कमरे में उनसे बलात्कार किया।

मीटू कैंपेन से मिली हिम्मत
उन्होंने कहा कि दशकों तक उन्होंने अपने दो मित्रों को छोड़कर किसी को यह बात नहीं बताई, क्योंकि उन्हें डर था कि ट्रंप उनसे इसका बदला लेंगे और उन्हें ‘लगा था कि यह मेरी गलती है’। कैरोल ने कहा कि उन्हें यह भी डर था कि उनके साथ जो हुआ, उसके लिए लोग उन्हें ही जिम्मेदार ठहराएंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘मी टू’ मुहिम के बाद आपबीती लोगों को बताने का फैसला किया। ट्रंप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...