8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यवालिद-चाचा को मारने में अखिलेश का भी हाथ, SP को वोट न...

वालिद-चाचा को मारने में अखिलेश का भी हाथ, SP को वोट न दें मुसलमान, अतीक के बेटे की चिट्ठी वायरल

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड का मुद्दा उछलने लगा है। प्रयागराज में एक चिट्ठी अतीक अहमद के बेटे अली के नाम से वायरल हो रही है। इसमें मुसलमानों को एकजुट होने का आह्वान किया गया है। साथ ही बीजेपी और समाजवादी पार्टी को भी निकाय चुनाव में वोट न देने की अपील की गई है। चिट्ठी में अतीक अहमद और अशरफ की मौत का जिम्मेदार योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ अखिलेश यादव को भी ठहराया गया है।

अली अहमद के नाम से वायरल हो रहे इस पंफलेट में भावुक अपील करते हुए कहा गया है कि अगर आप लोगों (मुस्लिम वोटर्स) के दिल में मेरे अब्बा के लिए थोड़ी भी जगह है तो उनकी बात का ध्यान रखिए। इस पोस्टर में दावा किया गया है कि पुलिस एनकाउंटर के लिए शाइस्ता के पीछे लगी है।

क्या लिखा है चिट्ठी में
यह फोटो प्रयागराज में वायरल हो रहा है, जिसमें मरहूम अतीक अहमद के पुत्र अली अहमद का नाम भी लिखा है। अली जेल में बंद है। ऐसे में इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि क्या यह पंफलेट अली अहमद ने छपवाया है? पंफलेट में लिखा है-
‘मैं अली अहमद मरहूम अतीक अहमद के लड़के आप लोगों से गुजारिश करता हूँ कि मेरे बुजुर्गों, मेरे भाई, मेरी मां-बहन आप लोग हालात को देख रहें हैं कि कैसे मेरे वालिद और मेरे चाचा अशरफ और मेरे भाई असद का एनकाउंटर कर दिया गया और अब हमको भी मारने की कोशिश की जा रही है। आप भाइयों से विनती कर रहा हूं कि जितना हाथ भाजपा योगी आदित्यनाथ का है उतना ही समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव का है। मैं आप लोगों से गुजारिश करता हूं कि आप मुसलमान भाई एक हो जाएं। आप लोग भाजपा और समाजवादी पार्टी को वोट न दें। आप लोगों के दिल में मेरे अब्बा के लिए थोड़ी भी जगह है तो आप लोग उनकी बात का ध्यान रखिए और मेरी वालिदा का एनकाउन्टर करने के लिये पुलिस लगी हुई है। इतना इशारा आप लोगों के लिए काफी है। अब हम मुसलमान किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। बस आपसे इतनी गुजारिश है कि आप लोग मेरी इन बातों पर गौर फरमाएं। आपका बेटा आपका भाई अली अहमद, मरहूम अतीक अहमद का बेटा आप लोगों से अपेक्षा करता हूं कि आप लोग मेरा साथ दीजिए। खुदा हाफिज़।

क्या बोले ब्रजेश पाठक
बता दें कि चिट्ठी पर अतीक अहमद, अशरफ और असद की फोटो भी लगी है। पुलिस का कहना है कि चिट्ठी किसने छपवाई है, इसकी सत्यता की जांच की जा रही है। चिट्ठी पर ययूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि विकास का रथ उत्तर प्रदेश में चल रहा है। कुछ लोग चुनाव में वातावरण खराब कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के विकास का पहिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और सभी लोग धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का मदद करने के लिए अपने घरों से निकलकर के आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 4 तारीख को लखनऊ में चुनाव एकतरफा होगा। पहले और दूसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत कर के आ रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...