8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यराजस्थान सरकार दे रही 500 में एलपीजी सिलेंडर की गारंटी, इंदिरा गांधी...

राजस्थान सरकार दे रही 500 में एलपीजी सिलेंडर की गारंटी, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की 5 बड़ी बातें

Published on

​जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा के बाद अब लिखित में 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की गारंटी दी है। 24 अप्रैल से प्रदेशभर में महंगाई राहत कैंप में गारंटी कार्ड बांटे जा रहे हैं। कांगेस सरकार ‘इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना’ के तहत पंजीकरण कर रही है। योजना के तहत पंजीकरण करवाने वाले परिवारों को योजना की गारंटी कार्ड दिया जा रहा है। सरकार इस योजना के तहत 76 लाख परिवारों को सिर्फ 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने का प्रचार प्रसार पूरे देश में कर रही है। यहां पढ़ें 500 रुपए में गैस सिलेंडर से जुड़ी 5 बड़ी बातें…

पहली बात- महंगाई राहत कैंप में दी जा रही गारंटी
राजस्थान में सरकार महंगाई राहत कैंप के जरिए 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की गारंटी दे रही है। इसके लिए इंदिरा गाँधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के बाद उपभाेक्ता को ​1150 रुपए से अधिक कीमत वाला गैस सिलेंडर सिर्फ 500 रुपए में मिलेगा। इस योजना से 76 लाख परिवारों तक महंगाई से राहत पहुंचाने का दावा किया जा रहा है।

दूसरी बात- पहले करना होगा पूरा भुगतान
गैस सिलेंडर लेते समय आपको ऑयल कंपनी की ओर से निर्धारित गैस सिलेंडर की पूर्ण राशि का भुगतान करना होगा।

तीसरी बात- 1 महीने में मिलेगी सब्सिडी
एक माह के अंदर ग्राहक की ओर से दी गई राशि में से 500 रुपये कम करके शेष राशि सब्सिडी के रूप में जन आधार से लिंक बैंक खाते में अपने आप आ जायेगी।

चौथी बात- 1150 हो या अधिक, 500 रुपए में मिलेगा सिलेंडर
गैस कंपनी की सामान्य दरें चाहे 1150 रुपए प्रति सिलेंडर हों या इससे ज्यादा, योजना के तहत 500 रुपए ही लगेंगे। खाते में सब्सिडी के रुपए आने के बाद ग्राहक को 500 रुपये में सिलेंडर पड़ेगा।

पांचवीं बात- नहीं मिले राहत तो यहां करें कॉल
सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि अगर एक माह में आपको सब्सिडी नहीं मिलती है तो आप हैल्प लाइन नंबर 181 पर फोन कर सहायता ले सकेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this