12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeभोपालफ्लैट, दुकानें जेवरात और लाखों का कैश... करोड़ों की संपत्ति का मालिक...

फ्लैट, दुकानें जेवरात और लाखों का कैश… करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला पटवारी

Published on

खरगोन,

मध्य-प्रदेश के खरगोन में लोकायुक्त इंदौर ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक पटवारी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान लोकायुक्त टीम को करोड़ों की संपत्ति मिली है. छापेमारी के दौरान 4 लाख रुपये कैश, सोने चांदी के जेवरात, इंदौर में 6 दुकानें, फ्लैट, खरगोन में दुकान और दो स्थानों पर करोड़ों के मकान, चारपहिया वाहन, 3 गांवों में दुकानें और कृषि भूमि का पता चला है. टीम की कार्रवाई फिलहाल जारी है.

जानकारी के अनुसार, खरगोन जिला मुख्यालय पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर पटवारी जितेंद्र सोलंकी के गौरीधाम स्थित मकान सहित चार ठिकानों पर इंदौर लोकायुक्त ने छापा मारा.इस दौरान प्रारंभिक जांच में पटवारी के घर से 3 से 4 लाख का कैश, आभूषण, चंदन नगर इंदौर में 6 दुकानें, इंदौर में एक फ्लैट, खरगोन के राधा वल्लभ मार्केट में एक दुकान, ईश्वरी नगर में तीन मंजिला मकान, एक चार पहिया वाहन, मूलठान और मोघन में कृषि भूमि के साथ गोगांवा में दुकान मिली है.

इंदौर लोकायुक्त डीएसपी संतोष भदौरिया और प्रवीण बघेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है. आय से अधिक संपत्ति की सूचना मिलने के बाद 22 सदस्यीय टीम ने एक साथ चार स्थानों पर छापा मारा. टीम ने रात 3 बजे से पटवारी जितेंद्र सोलंकी के गोगांवा तहसील के हल्का नंबर 36 में स्थित ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की.

26 साल की नौकरी में जोड़ ली इतनी संपत्ति
बताया जा रहा है कि अब तक की 26 साल की नौकरी में पटवारी ने अथाह संपत्ति अर्जित कर ली है. लोकायुक्त पुलिस इंदौर को इस बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी, जिसके बाद एक साथ कार्रवाई को अंजाम दिया गया. टीम फिलहाल संपत्ति का डाटा एकत्रित कर रही है.

लोकायुक्त पुलिस इंदौर के डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल का कहना है कि जितेंद्र सोलंकी हल्का नंबर 36 के पटवारी है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में सर्चिंग की जा रही है. प्रारंभिक जांच में काफी संपत्ति मिली है. अभी सर्चिंग जारी है. करोड़ों की संपत्ति मिलने की संभावना है. अभी बैंक खातों और लॉकर को चेक किया जाना है.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...