12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeभोपालएक बार नहीं उसने अपने भाई और चाचा को 4 बार कुचला!...

एक बार नहीं उसने अपने भाई और चाचा को 4 बार कुचला! पैसों के लालच में वो बना हैवान

Published on

सिंगरौली

अपने ही परिवार में दुश्मनी का खौफनाक मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली से सामने आया है। एक बीस साल के लड़के पर आरोप लगे हैं कि उसने अपने चाचा और अपने कजिन की हत्या की है और वो भी बड़ी ही बेरहमी से। इस लड़के ने अपने चाचा और भाई को अपनी कार के नीचे बार-बार कुचलकर मार डाला।

प्रॉपर्टी विवाद में दो हत्याएं
दरअसल छोटे लाल और उनके भाई इन्द्रभान के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। दो दिन पहले दोनो भाइयों के बीच झगड़ा बढ़ गया। छोटे लाल अपने बेटे सचिन गुप्ता के साथ मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाने घर से निकले। इसी बीच ये बात इन्द्रभान को पता चल गई और उसने अपने बेटे अजय गुप्ता को उनके पीछे लगा दिया।

भाई और चाचा को कार से बार-बार कुचला
अजय गुप्ता अपनी बोलेरो कार में था। छोटे लाल और सचिन आगे चल रहे थे, पीछे से अजय ने उन्हें टक्कर मार दी। उसके बाद वो बार-बार उन्हें कुचलता रहा। सचिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटेटाल को आसपास मौजूद लोग अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। दोनों की हत्या के बाद आरोपी अजय गुप्ता फरार है।

आरोपी अजय हत्या के बाद से फरार
लोगों ने पुलिस को इस मामले में खबर दी। दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लोगों ने पुलिस को बताया कि किस तरह अजय गुप्ता ने अपने चाचा और भाई को दिन दहाड़े कुचल दिया। ये सिंगरौली के कचनी इलाके की घटना है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। अजय गुप्ता फिलहाल फरार है। उसके परिवारवालों से पूछताछ जारी है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this