9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यशहीद पति के लिए सजी चिता पर लेट गई पत्नी, बोली- इनसे...

शहीद पति के लिए सजी चिता पर लेट गई पत्नी, बोली- इनसे पहले मुझे जला दो

Published on

रायपुर/दंतेवाड़ा,

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में हुई नक्सल घटना ने एक बार फिर पूरे देश की आंखें नम कर दी हैं. डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG)के 10 जवान और एक वाहन चालक की शहादत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. किसी का सुहाग उजड़ा तो किसी ने अपने नौजवान बेटे को खोया. कई मासूमों के सिर से पिता का साया उठा. पिता के लिए बच्चे बिलखते नजर आए, तो कहीं सुहाग उजड़ने के बाद पत्नियां खुद को संभाल नहीं पाईं.

कसोली गांव में जब शहीद पति लखमू मरकाम के लिए चिता सजाई गई तो उनकी पत्नी उसी चिता पर लेट गईं. बिलखते हुए कहने लगीं, ‘इनसे पहले मुझे जला दो.’ यह मंजर देख वहां मौजूद हर किसी की आंखों से आंसू छलक पड़े. इधर, साथियों की शहादत और उनके घरवालों की चीखें सुनकर DRG की महिला कमांडोज भी रो पड़ीं.

एक वायरल वीडियो में देखा गया कि अपने शहीद पिता और परिजनों के पार्थिव शव लेने पहुंचे बच्चे और बड़े सुबकते रोते नजर आए. इस दौरान महिला कमांडोज उन बिलखते बच्चे को अपने हाथों से भरी गर्मी में पानी पिलाती और दुलारती हुईं नजर आईं. देखें Video:-

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बीते बुधवार को नक्सलियों द्वारा किए गए IED विस्फोट में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए और एक ड्राइवर की मौत हो गई थी. शहीद पुलिसकर्मियों में से पांच नक्सलवाद छोड़ने के बाद पुलिस बल में शामिल हुए थे.

इस घटना में मृतकों की पहचान प्रधान आरक्षक जोगा सोढ़ी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, आरक्षक दुल्गो मंडावी, लखमु मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मंडावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम और जगदीश कवासी और निजी वाहन चालक धनीराम यादव के रूप में हुई है. नक्सली हमले में शहीद पुलिस जवानों में से ज्यादातर दंतेवाड़ा जिले के रहने वाले हैं.

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. के अनुसार, प्रधान आरक्षक जोगा सोढ़ी (35), मुन्ना कड़ती (40), आरक्षक हरिराम मंडावी (36) जोगा कवासी (22) और गोपनीय सैनिक राजूराम करटम (25) पहले नक्सली के रूप में सक्रिय थे. सरेंडर करने के बाद वह पुलिस में शामिल हो गए थे.

बता दें कि नक्सल प्रभावित इलाकों के युवकों और आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सुरक्षाबलों के सबसे मारक क्षमता वाले ड्रिस्टिक्ट रिजर्व गार्ड में भर्ती किया जाता है. डीआरजी में ज्यादातर स्थानीय आदिवासी शामिल हैं, जिन्हें माओवादियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया है.

2008 में हुआ था DRG का गठन
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को कमजोर करने के लिए 2008 में DRG का गठन किया गया था. इस फोर्स को सबसे पहले कांकेर और नारायणपुर में तैनात किया गया था. इसके बाद 2013 में बीजापुर और बस्तर फिर 2014 में सुकमा और कोंडागांव, इसके बाद 2015 में दंतेवाड़ा में इन्हें तैनात किया गया.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...