9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीति'विषकन्या हैं सोनिया गांधी…'कर्नाटक भाजपा विधायक के बयान पर बौखलाई कांग्रेस, बोली-...

‘विषकन्या हैं सोनिया गांधी…’कर्नाटक भाजपा विधायक के बयान पर बौखलाई कांग्रेस, बोली- वो एक ऐसी मां जिसने…

Published on

नई दिल्ली

कर्नाटक में जैसे-जैसै विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे नेताओं की आक्रामक बयानबाजी भी देखने को मिल रही है। अब कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी पर ‘जहरीले सांप’ वाले बयान पर कर्नाटक बीजेपी विधायक बासनगौड़ा यतनाल ने पलटवार किया है।

यतनाल ने शुक्रवार को कोप्पल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक बासनगौड़ा ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को विषकन्या बता दिया। उन्होंने कहा कि पूरी दनिया ने पीएम मोदी की ताकत को माना है। अमेरिका ने एक बार उन्हें वीजा देने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में उनके लिए रेड कार्पेट बिछाकर मोदी का स्वागत किया, लेकिन कांग्रेस उनकी (पीएम मोदी) की तुलना कोबरा किंग से कर रही है और कह रही कि वो जहर उगलेंगे। भाजपा विधायक ने हमलावर होते हुए पूछा तो क्या कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विषकन्या हैं? उन्होंने चीन और पाकिस्तान के साथ उनके एजेंट के रूप में काम किया।

कांग्रेस विधायक के बयान पर कांग्रेस हमलावर
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने भाजपा विधायक के बयान पर पलटवार किया है। शिवकुमार ने कहा, ‘भाजपा को पता होना चाहिए कि सोनिया गांधी एक ऐसी मां हैं, जिन्होंने इस देश की अखंडता के लिए अपने पति को खो दिया…मैं यतनाल से माफी मांगने के लिए नहीं कहूंगा, मैं पीएम मोदी और सीएम बोम्मई से माफी मांगने के लिए कहूंगा। मैं BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से कहना चाहूंगा कि यतनाल को पार्टी से निकालें। छत्तसीगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ‘कर्नाटक बीजेपी के एक विधायक ने सोनिया गांधी को ‘विषकन्या’ कहा है। लोग जानना चाहते हैं कि इस मुद्दे पर पीएम मोदी और अमित शाह का क्या कहना है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को बताया था जहरीला सांप
भाजपा विधायक का यह बयान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी पर निशाना साधने के एक दिन बाद आया है। जब उन्होंने पीएम मोदी की तुलना कोबरा किंग (जहरीले सांप) से की थी। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। आप इसे जहर समझें या न समझें लेकिन अगर आप इसे चखेंगे तो मर जाएंगे। आप सोच सकते हैं कि क्या यह सही में जहर है? मोदी एक अच्छे इंसान हैं, उन्होंने जो दिया है, उसे हम देखेंगे। आप जैसे ही इसे चाटेंगे, तो पूरी तरह से सो जाएंगे। उनके इस बयान की बीजेपी ने निंदा की थी।

हालांकि इस बयान पर विवाद होने कुछ देर बाद ही उनकी सफाई भी आ गई। उन्होंने कहा था कि भाजपा की विचारधारा विभाजनकारी, वैमनस्यपूर्ण, गरीबों व दलितों के प्रति नफरत व पूर्वाग्रह से भरी है। मैंने इसी नफरत व द्वेष की राजनीति की चर्चा की। मैंने उनके (पीएम मोदी) बारे में यह बात नहीं की। मैं व्यक्तिगत बयान नहीं देता। मेरे कहने का मतलब है कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है, अगर आप चाटने की कोशिश करेंगे तो मौत होनी तय है।

 

Latest articles

रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने की खुदकुशी, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

निर्माण कार्यों में देरी पर भड़कीं राज्यमंत्री कृष्णा गौर: 31 मई तक किचन निर्माण पूर्ण करने का अल्टीमेटम

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

कस्तूरबा अस्पताल में ‘वाटिका जलपान गृह’ के नवीनीकृत काउंटर का लोकार्पण

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम...

भेल विक्रम स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, चिराग ने केमिस्ट्री में रचे 100 अंक

भोपाल। पिपलानी स्थित भेल विक्रम हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...