9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालभेल विक्रम स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, चिराग ने...

भेल विक्रम स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, चिराग ने केमिस्ट्री में रचे 100 अंक

Published on

भोपाल। पिपलानी स्थित भेल विक्रम हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद सराहनीय रहा, जिसमें कई छात्रों ने विभिन्न विषयों में विशेष योग्यता सूची में स्थान बनाया है। विद्यालय के छात्र चिराग प्रसाद ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में शीर्ष स्थान हासिल किया।

चिराग की इस उपलब्धि में खास बात यह रही कि उन्होंने केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी विशिष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, निहाल निकाम 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और रोहन चौधरी 85.6 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय के प्रमुख सफल छात्रों में शामिल रहे। सिर्फ कुल प्रतिशत ही नहीं, बल्कि अलग-अलग विषयों में भी छात्रों ने शानदार स्कोर किया है।

ऋद्धि पुरोहित ने संस्कृत में 98 अंक, निहाल निकाम ने एकाउंटेंसी में 97 अंक और सूरज वर्मा ने फिजिकल एजुकेशन में 96 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस गौरवपूर्ण सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एन. चंद्रशेखर और समस्त स्टाफ ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों के मार्गदर्शन व छात्रों की कड़ी मेहनत को इस सफलता का श्रेय दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...