13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप ने चुकाया ₹16,35,94,98,400 का लोन, बैंकों से कर्ज लेकर खरीदी...

अडानी ग्रुप ने चुकाया ₹16,35,94,98,400 का लोन, बैंकों से कर्ज लेकर खरीदी थी एसीसी-अंबुजा

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप अपने कर्ज को चुकाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अडानी ग्रुप ने होल्सिम लिमिटेड से उसकी भारतीय कंपनियां खरीदने के लिए वैश्विक बैंकों से 1 अरब डॉलर का लोन लिया था। इस लोन का कुछ हिस्सा अडानी ग्रुप ने चुका दिया है। पिछले साल मई में अडानी ग्रुप ने स्विट्जरलैंड बेस्ड होल्सिम लिमिटेड के भारतीय बिजनस को 10.5 अरब डॉलर में खरीदने की घोषणा की थी। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले हफ्ते अडानी सीमेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इस लोन में से 200 मिलियन डॉलर का प्री-पेमेंट कर दिया है। यह लोन सितंबर 2024 मे मैच्योर होना था।

अंबुजा और एसीसी सीमेंट का किया था अधिग्रहण
अडानी ग्रुप ने होल्सिम लिमिटेड की दो सीमेंट कंपनियां अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी सीममेंट्स का अधिग्रहण किया था। गौतम अडानी ने इस अधिग्रहण को ऐतिहासिक बताया था। गौतम अडानी ने कहा था कि होल्सिम का अधिग्रहण चार कारणों से ऐतिहासिक है। 1. इससे अडानी ग्रुप भारत में दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट निर्माता बन गया है। 2. उनके पास देश में दो सबसे आईकॉनिक ब्रांड हैं। 3. यह अधिग्रहण बुनियादी ढांचे में भारत का अब तक का सबसे बड़ा इनबाउंड एम एंड ए लेनदेन है और सिर्फ चार महीने के रिकॉर्ड समय में हो गया। 4. यह उस समय हुआ जब भारत में सबसे बड़ी इकॉनोमिक ग्रोथ में से एक थी।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी ने चुकाया है काफी लोन
अडानी ग्रुप पर बीती 24 जनवरी को यूएस शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयर 80 फीसदी तक गिर गए थे। ग्रुप की कपनियों की बाजार वैल्यू करीब 100 अरब डॉलर गिर गई थी। इस रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप ने अपना कुछ लोन चुकाया है। ग्रुप ने शेयरों पर उठाए गए 2 अरब डॉलर के लोन का प्रीपेमेंट किया। समय पर बॉन्ड रिपेमेंट किया। साथ ही इसने जीक्यूजी पार्टनर्स से 1.9 अरब डॉलर का निवेश भी जीता।

अडानी ग्रुप के शेयरों में अच्छी तेजी
अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर शुक्रवार को 3.85 फीसदी बढ़कर 1923.90 रुपये पर बंद हुआ है। अडानी पोर्ट का शेयर 3.25 फीसदी चढ़कर 681.20 रुपये पर बंद हुआ है। अडानी पावर का शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 224.85 रुपये पर बंद हुआ है। अडानी ट्रांसमिशन का शेयर 4.66 फीसदी बढ़कर 1027.35 रुपये पर बंद हुआ है। अडानी ग्रीन का शेयर 3.67 फीसदी बढ़कर 950.60 रुपये पर बंद हुआ है। अडानी टोटल का शेयर 3.11 फीसदी बढ़कर 944.70 रुपये पर बंद हुआ है। वहीं, अडानी विल्मर का शेयर 2.41 फीसदी चढ़कर 411.90 रुपये पर बंद हुआ है।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...