12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeभोपाल​​​​​​​रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर: पुजारी ने पत्नी...

​​​​​​​रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर: पुजारी ने पत्नी से रेप कर VIDEO बनाए थे, तब से डिप्रेशन में थे

Published on

ग्वालियर

ग्वालियर में गुरुवार रात एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली जबड़े से आर-पार हो गई। लहूलुहान हालत में उन्हें पहले बिड़ला हॉस्पिटल, फिर सहारा अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने एक महीने पहले कॉलोनी के एक मंदिर के पुजारी पर रेप और न्यूड VIDEO शूट करने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ही वह डिप्रेशन में चल रहे हैं। CSP रवि भदौरिया का कहना है कि जांच जारी है। फौजी के होश में आने के बाद ऐसा कदम उठाने के पीछे की वजह पता चलेगी।

घटना शहर के महाराजपुर की है। 43 साल के रिटायर्ड फौजी की पत्नी के साथ 1 महीने पहले रेप की घटना सामने आई थी। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पति-पत्नी में विवाद भी हुआ था। गुरुवार देर रात कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिवार के लोग पहुंचे तो रिटायर्ड आर्मीमैन फर्श पर पड़े थे। आसपास खून फैला हुआ था। तत्काल उन्हें बिड़ला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां से JAH रेफर कर दिया गया।

परिजन JAH न ले जाते हुए सिटी सेंटर सहारा अस्पताल ले गए। पुलिस का कहना है कि रिटायर्ड फौजी, पत्नी के साथ हुई घटना के बाद से काफी आहत थे। पत्नी से इसी बात को लेकर झगड़ा भी होता था। दो दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। पुलिस को अब रिटायर्ड फौजी के होश में आने का इंतजार है।

पत्नी ने 1 महीने पहले दर्ज कराया था केस
महीनेभर पहले थाने पहुंची 42 वर्षीय महिला (रिटायर्ड फौजी की पत्नी) ने शिकायत करते हुए बताया था कि मेरे पति आर्मी से रिटायर्ड हैं। हमारे दो बच्चे हैं। मैं कॉलोनी के मंदिर पर पूजा करने जाती थी। इसी मंदिर पर गजेंद्र कटारे पूजा करता है। जब भी वह मंदिर जाती थी, पुजारी उस पर बुरी नजर रखता था। हमेशा बात करने का प्रयास करता था। कई बार उसने यह कहकर पास आने की कोशिश की कि उसके घर में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वह पूजा-पाठ के जरिए सब ठीक कर सकता है।

महिला ने बताया कि एक दिन घर पर पूजा करानी थी। कोई पुजारी नहीं मिला तो गजेंद्र को बुला लिया। आरोपी ने उसके साथ रेप किया और न्यूड VIDEO बना लिए। इन VIDEO से धमकाकर वह मिलने बुलाता था और कई बार रेप किया।महिला ने पुलिस को शिकायत में यह भी बताया था कि पुजारी बदनाम करने की धमकी देकर शादी का दबाव बना रहा है। उसने मंदिर में माला पहनाकर मांग भर दी थी। उसने पति को यह सारी बात बताई, इसके बाद केस दर्ज कराने थाने पहुंची।

 

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...