13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedफैशन डिजाइनर का पंखे से लटका मिला शव, पिता बोले- जब से...

फैशन डिजाइनर का पंखे से लटका मिला शव, पिता बोले- जब से मुंबई से लौटी, परेशान थी

Published on

मुरादाबाद

मुरादाबाद की एक युवा फ़ैशन डिजायनर शव का उनके घर में पंखे पर लटका मिला है। वह कुछ दिन पहले ही मुंबई से अपने घर मुरादाबाद लौटी थीं। पुलिस उपधीक्षक अर्पित कपूर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाए। पुलिस शुरुआती जांच में इसे सुसाइड का मामला मान रही है। सीओ का कहना हैं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी कारोबारी चंद्रप्रकाश नारंग की बेटी मुस्कान (25) फैशन डिजाइनर थी। वह मुंबई में काम करती थी और वहीं रहती थी। हाल ही में वह मुंबई से अपने घर मुरादाबाद आई थी। परिजनों का कहना है कि मुस्कान पिछले कुछ समय से डिप्रेशन का शिकार थीं। हालांकि इन दिनों परिवार में घुलीमिली थी। उसने फिलहाल किसी परेशानी के बारे में नहीं बताया था।

परिवार वालों ने बताया कि मुस्‍कान ने रात का खाना परिवार के सभी लोगों के साथ किया था। वह खुश दिख रही थी, कुछ देर सबसे बातें भी की थी, फिर सोने चली गई। तब तक ऐसा एहसास भी नहीं था कि मुस्कान आत्महत्या जैसा कोई कदम उठाएगी। जब शुक्रवार सुबह 9 बजे जब मुस्कान बेडरूम से बाहर नहीं आई तब उसे आवाज दी गई। जवाब नहीं आने पर खिड़की से झांककर देखा तो पाया मुस्कान का शव पंखे पर फंदे से लटक रहा था।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...