10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयअभी ऑफ ही रहेगा एसी... गर्मी को लोगों पर आ गया है...

अभी ऑफ ही रहेगा एसी… गर्मी को लोगों पर आ गया है तरस, IMD का ताजा अपडेट खुश कर देगा!

Published on

नई दिल्‍ली

क्‍या गर्मी के डर से आपने भी फटाफट एयर कंडीशनर (AC) खरीद लिया था? अगर हां तो फिलहाल इसकी जरूरत नहीं पड़ने वाली है। देश के ज्‍यादातर राज्‍यों में अगले पांच दिनों में झमाझम बारिश का अनुमान है। गर्मी को इस बार शायद लोगों पर तरस आ गया है। अप्रैल का तकरीबन पूरा महीना सुहावना रहा है। अगर मौसम विभाग (IMD) की भविष्‍यवाणी सच साबित हुई तो मई के शुरुआती दिन भी सुहावने रहने वाले हैं। विभाग ने दिल्‍ली, यूपी और राजस्‍थान सहित कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से कई हिस्‍सों में ओले भी गिर सकते हैं। बारिश की यह फुहार तापमान को नीचे लाएगी। बारिश होने की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है।

द‍िल्‍ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्‍ली में 4 मई तक बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिक तापमान घटकर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने के आसार हैं। वहीं, मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्‍काईमेट ने कहा है कि 28 अप्रैल से 3 मई के बीच दिल्‍ली के अलग-अलग हिस्‍सों में बारिश हो सकती है। इसकी तीव्रता भी अलग-अलग रह सकती है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ बहुत हल्‍की धूप रहने के आसार जताए गए हैं। इसके कारण हफ्ते के आखिरी तक तापमान गिर सकता है। यह गर्मी से राहत देगा और लोग सुकून महसूस कर सकेंगे।

क्‍या है मौसम व‍िभाग की भविष्‍यवाणी?
आईएमडी ने बताया है कि अगले पांच दिनों में देश के कई राज्‍यों में बारिश होने के आसार हैं। इनमें उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, झारखंड, विदर्भ छत्‍तीसगढ़ शामिल हैं। कुछ जगह ओले गिरने की भी संभावना जाहिर की गई है। उत्‍तराखंड में 29 अप्रैल से दो मई, राजस्‍थान में 28 से 29 अप्रैल, यूपी, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में एक से दो मई के बीच ओले गिर सकते हैं। झारखंड के कई हिस्सों में 30 अप्रैल और 1 मई के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 29 अप्रैल और एक मई को बारिश होने के आसार हैं। ओडिशा में 30 अप्रैल को बारिश हो सकती है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी सहित दक्षिण के तमाम राज्‍यों में अगले पांच दिनों तक बारिश का अनुमान है।

आखिर क्‍यों हो रही बारिश?
इस समय बारिश होने की सबसे बड़ी वजह पश्चिमी विक्षोभ है। यह अगले हफ्ते पहाड़ों को पार कर सकता है। इसी के चलते देश के अलग-अलग हिस्‍सों में बारिश हो रही है। देश के कई इलाकों में बारिश के कारण तापमान नीचे आएगा। उम्‍मीद है कि मई के पहले हफ्ते में मौसम सुहाना रहेगा। इस दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...