14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल क्षेत्र के पटेल नगर में बी.फार्मा छात्र ने हॉस्टल की तीसरी...

भेल क्षेत्र के पटेल नगर में बी.फार्मा छात्र ने हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

Published on

भोपाल

भेल क्षेत्र में बी.फार्मा छात्र ने हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना पिपलानी थाना क्षेत्र रायसेन रोड के पटेल नगर में स्थित अनिका छात्रावास की है। छात्र शाम करीब सवा सात बजे अपने दोस्त के साथ तीसरी मंजिल पर खड़ा था। इसी दौरान दोस्त जैसे ही नीचे गया तभी छात्र ने छलांग लगा दी। फर्श पर सिर के बल गिरने से उसे गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई।

पिपलानी थाने के मुताबिक दुबे कॉलोनी (कटनी) निवासी श्रेयश मिश्रा (20) भोपाल के टीआईटी कॉलेज में बी.फार्मा सेकंड ईयर का छात्र था। उसके पिता कटनी में ट्रांसपोर्टर हैं। पुलिस को उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। दोस्तों से पता चला है कि हाल ही में छात्र का रिजल्ट आया था। इसके बाद से वह तनाव में रहता था हालांकि, पुलिस कारणों को लेकर भी जांच कर रही है। मृतक माता-पिता का इकलौता बेटा था । पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से फिलहाल खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

शुरुआती जांच में परीक्षा को लेकर तनाव की बात सामने आ रही है। साथ ही मृतक के मोबाइल को जब्त कर जांच की जा रही है। उसकी कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है, ताकि यह पता लग सके कि वह किन लोगों से संपर्क में था। उसने आखिरी वक्त में किन-किन लोगों से बात की थी। शुक्रवार को पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। परिजन कटनी के लिए रवाना हो गए।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...