14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़श्रमिक हित में काम करे सरकार

श्रमिक हित में काम करे सरकार

Published on

भोपाल

गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के वरिष्ठ मजदूर नेता हाकिम सिंह रघुवंशी ने सरकार से मांग की है कि वह श्रमिक वर्ग के हित में काम करे। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में  पिछले 30 सालों से रिटायर मेंट के बाद औधोगिक क्षेत्र सहित करीब  30 हजार श्रमिक काम कर रहे हैं । यूनियन पिछले 40 वर्ष से हर इनके हित में बड़े बड़े आंदोलन कर आवाज उठाने का काम किया है। श्रम कानून का पालन करने के लिए श्रम कार्यालय तक लड़ाई लड़ी है । एक लाख श्रमिक झुग्गियों में रह रहे हैं उनको कोई सुविधा नहीं मिली है । साथ ही क्षेत्र में आने जाने के लिए वाहन सुविधा नहीं है बस स्टैंड नहीं है स्थाई केंटीन सुविधा हर कंपनी में होना चाहिए। बेतन 15000 महिने तथा वोनस ड्रेस कपड़े तथा सुरक्षा स्वास्थ्य सुविधा बीमा बहुत जरूरी है जो आज भाजपा सरकार ने खत्म कर दी है।

जेसीएम बैठक की मांग
भोपाल। बीएमएस यूनियन ने शीर्ष प्रबंधन से जेसीएम की बैठक बुलाने की मांग की है । यूनियन का कहना है कि बीएचईएल के सीएमडी द्वारा 29 नवंबर 2022 को जेसीएम में दिए गए आश्वासन के अनुसार अप्रैल 2023 के दौरान जेसीएम की बैठक होना थी। इस संबंध में यूनियन लगातार कॉर्पोरेट एचआर के साथ बातचीत कर रही है।

बीएचईएल के एजीएम के विभाग में फेरबदल
भोपाल। बीएचईएल कारखाने के एक एजीएम आरके अग्रवाल का तबादला एफसीएक्स विभाग से सीपीएक्स विभाग में किया गया है । सूत्रों की माने तो भेल के मुखिया एक दिवसीय दिल्ली प्रवास पर हैं । वह दिल्ली कॉरपोरेट से चर्चा कर भोपाल यूनिट में भारी फेरबदल कर सकते हैं । वह शनिवार को दिल्ली से वापस भोपाल पहुंचेंगे।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...